JEE Success Story: जिस उम्र में स्टूडेंट्स 8-9वीं क्लास में पढ़ाई कर रहे होते हैं और तमाम तरह के प्रेशर से दूर रहते हैं, उस उम्र में एक लड़के ने JEE Advanced परीक्षा क्रैक कर ली. अब उसकी चर्चा खबरों और सोशल मीडिया में है. हम बात कर रहे हैं यूपी के गोरखपुर जिले के रहने वाले युवराज की, जिनकी उम्र मात्र 14 साल की है. युवराज हिंदी मीडियम के छात्र हैं. उनका सपना है कि वे IIT Madras जाकर पढ़ाई करें.
युवराज 3 साल की उम्र से शुरू की पढ़ाई
इतनी छोटी उम्र में जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल करके युवराज ने दिखा दिया कि कामयाबी किसी उम्र की मोहताज नहीं होती. अगर आप मेहनत करें तो किसी भी उम्र में सफलता हासिल कर सकते हैं. युवराज ने 3 साल की उम्र में पढ़ाई शुरू की थी और दो क्लास जंप (यानी दो क्लास छोड़कर आगे बढ़े थे) किया था.
कम उम्र के कारण स्कूल में एडमिशन में आई दिक्कतें
कम उम्र होने के कारण 12वीं क्लास में शुरुआत में एडमिशन लेने में परेशानी आई. जिला कोर्ट से अनुमति लेने के बाद ही उन्हें एडमिशन मिला. युवराज ने 2 क्लास जंप किया है. वे शुरुआत से ही पढ़ने में अच्छे थे.
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
युवराज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक और माता-पिता को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि 12वीं में उनके साथ पढ़ने वाले दूसरे बच्चे काफी सपोर्टिव थे. उन्होंने कभी युवराज का मजाक नहीं बनाया, उन्हें हमेशा सराहा.
1640 रैंक लाकर पाई सफलता, IIT Madras में है पढ़ाई करने का सपना
12वीं क्लास की पढ़ाई के दौरान ही युवराज ने जेईई एडवांस में 1640 कैटेगरी हासिल की है. उन्होंने IIT Madras जाकर पढ़ाई करनी की इच्छा जताई है. युवराज की ये सफलता हजारों-लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. इससे ये सीख मिलती है कि जिज्ञासा को बढ़ावा देने से हमारे अंदर का टैलेंट निखरता है.
यह भी पढ़ें- 3 महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा बेटा, मां ने ऑनलाइन क्लास से बनाए नोट्स, IIT Delhi में मिला कंप्यूटर साइंस
