BMC : महाराष्ट्र के बृहनमुंबई नगरपालिका में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

बृहनमुंबई नगरपालिका की ओर से एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की भर्ती के लिए 1846 वैकेंसी जारी कि गई है. योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी जानकारी को जानने के लिए नीचे दिए गए विवरण को पढ़ें.

बृहनमुंबई नगरपालिका में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विस्तार में

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि महाराष्ट्र के बृहनमुंबई नगरपालिका की ओर से एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 20 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक जारी रहेगी. इस भर्ती के तहत कुल 1846 वैकेंसी जारी कि गई है.

पात्रता मापदंड

योग्यता – मैट्रिक पास

आयु सीमा – 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को 1000 रुपये भुगतान शुल्क के रूप में जमा करना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है.

अप्लाई कैसे करें-

  • 1. सबसे पहले BMC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  • 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read- IAF : भारतीय अग्निवीर वायु सेना में 10वीं पास के लिए वैकेंसी जारी

also read- Sarkari Naukri : रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >