Umpire Salary: खिलाड़ियों के साथ अंपायरों की भी होती है मोटी कमाई, जानिए कितनी मिलती है IPL में सैलरी

Umpire Salary: आईपीएल में न केवल खिलाड़ियों की कमाई पर सबकी नजर होती है, बल्कि अंपायरों की भी अच्छी खासी कमाई होती है.

Umpire Salary: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन 22  ही शुरू होने वाला है. इस सीजन में कई खिलाड़ी करोड़ों रुपये में बिके हैं. खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर उन्हें IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है. हालांकि, खिलाड़ियों के अलावा अंपायरों की भी इस लीग में अहम भूमिका होती है. अंपायर मैच के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अंपायरों को कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं विस्तार से.

अनुभवी अंपायरों की सैलरी

आईपीएल के प्रतिष्ठित और अनुभवी अंपायरों में अनिल चौधरी, नितिन मेनन और ब्रूस ओक्सनफोर्ड जैसे नाम शामिल हैं. इन अंपायरों को हर मैच के लिए करीब 1,98,000 रुपये तक का मेहनताना दिया जाता है. अनिल चौधरी, जिन्होंने 100 से अधिक मैचों में अंपायरिंग की है, इस सैलरी के माध्यम से अच्छी खासी कमाई करते हैं. उनकी सैलरी उनके अनुभव और प्रतिष्ठा को दर्शाती है.

कम अनुभवी अंपायरों को प्रति मैच लगभग 59,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. इसमें वीरेंद्र शर्मा का नाम भी शामिल है, जिन्हें इसी रेंज में सैलरी दी जाती है. हालांकि, यह रकम अनुभवी अंपायरों के मुकाबले कम होती है, लेकिन फिर भी यह एक अच्छी कमाई मानी जाती है.

आईपीएल सीजन में अंपायरों की कुल कमाई

आईपीएल के एक सीजन के दौरान अंपायरों की कुल कमाई उनके अनुभव और मैचों की संख्या पर निर्भर करती है. औसतन, एक अंपायर सीजन में लगभग 7,33,000 रुपये तक की कमाई कर सकता है.

प्लेऑफ में अतिरिक्त कमाई

आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान अंपायरों को अतिरिक्त बोनस भी दिया जाता है. यह बोनस उनकी कुल कमाई को और बढ़ा देता है, जिससे अनुभवी अंपायरों को एक सीजन में अच्छी-खासी रकम हासिल हो जाती है.

Also Read: 25 हजार रूबल रूस में, लेकिन भारत में इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >