फिजिक्सवाला की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 42% से अधिक चढ़ा शेयर

Physics Wallah Share Price: एजुकेशन टेक्नोलॉजी वाली कंपनी फिजिक्सवाला का शेयर मंगलवार को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गया. पहले ही दिन कंपनी का शेयर 42.38% की बढ़त के साथ 155.20 रुपये पर बंद हुआ. फिजिक्सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा. फिजिक्सवाला जेईई, एनईईटी, गैट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करती है.

Physics Wallah Share Price: भारत की एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ने मंगलवार 18 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी है. कंपनी का शेयर मार्केट में एंट्री मारने के साथ पहले ही दिन अपने इश्यू प्राइस 109 रुपये के मुकाबले 42% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ. बीएसई पर इसके शेयर ने इश्यू प्राइस से 31.28% की बढ़त के साथ 143.10 रुपये पर अपने कारोबार की शुरुआत की. बाद में यह 48.66% चढ़कर 162.05 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के आखिर में यह 42.38% की बढ़त के साथ 155.20 रुपये पर बंद हुआ.

एनएसआई 145 पर लिस्ट हुआ शेयर

एनएसई पर शेयर 145 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 33% की बढ़त को दर्शाता है. दिन के कारोबार में 48.61% की बढ़त के साथ 161.99 रुपये पर पहुंचा और कारोबार के आखिर में 42.42% की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 44,382.43 करोड़ रुपये रहा. यह बाजार में लिस्ट होने वाली पहली एजुकेशन टेक्नोलॉजी वाली कंपनी है.

103-109 रुपये के प्राइस बैंड पर खुला था आइपीओ

फिजिक्सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था. इसके लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: किसानों का इंतजार खत्म, 19 नवंबर को पीएम किसान 21वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

क्या करती है फिजिक्सवाला कंपनी

फिजिक्सवाला जेईई, एनईईटी, गैट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करती है. साथ ही इसके ‘अपस्किलिंग’ कार्यक्रम भी मौजूद हैं, जो ऑनलाइन मंचों (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), प्रौद्योगिकी-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों तथा ‘हाइब्रिड’ केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 11x12x20 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा 2 करोड़ का मालिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >