क्या महंगा होगा सोना-चांदी? ईरान-इजराइल तनाव ने बढ़ाई बाजार में हलचल

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 1 March 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज उछाल आया है. तनाव के कारण कीमतों में तेजी दर्ज की है. जानिए 1 मार्च 2026 के प्रमुख शहरों के ताजा रेट और आगे के हाल क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 1 March 2026: मार्च के महीने की शुरुआत सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के साथ हुई है. फरवरी के अंत में कमजोर रहने के बाद, अब बाजार में फिर से रौनक लौट आई है. जीओ-पोलिटिकल टेंशन के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे कीमतों में उछाल देखा जा रहा है.

क्या सोने की कीमतों में लगी है आग?

फरवरी के अंत में आई गिरावट के बाद, अब सोने के भाव में जोरदार वापसी हुई है. आज सोने की कीमतों में प्रति 100 ग्राम पर 71,400 रुपये तक का उछाल दर्ज किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट्स में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में भी सोना चमक रहा है. अगर तनाव जारी रहा, तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

आज के सोने के रेट (प्रति ग्राम):

कैरेटआज का रेट (₹)बदलाव
24 कैरेट16,871+₹714
22 कैरेट15,463+₹653
18 कैरेट12,653+₹535

प्रमुख शहरों में सोने के आज के रेट (प्रति ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹16,964₹15,550₹13,300
मुंबई₹16,871₹15,463₹12,653
दिल्ली₹16,886₹15,480₹12,668
कोलकाता₹16,871₹15,465₹12,653
बैंगलोर₹16,871₹15,465₹12,653
हैदराबाद₹16,871₹15,465₹12,653
केरल₹16,871₹15,465₹12,653

क्या चांदी ने भी तोड़े हैं सारे रिकॉर्ड?

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी अपनी खोई हुई चमक वापस पा ली है. फरवरी महीने में बड़ी गिरावट के बाद, अब चांदी के भाव में भी तेजी का रुख है. निवेशक फिर से चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसके रेट में  बढ़ोतरी देखने को मिली है.

आज के चांदी के रेट:

वजनआज का रेट (₹)
1 ग्राम295
10 ग्राम2,950
1 किलोग्राम2,95,000

प्रमुख शहरों में चांदी के आज के रेट

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹3,200₹32,000₹3,20,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,200₹32,000₹3,20,000
केरल₹3,200₹32,000₹3,20,000

क्या आगे भी बढ़ेगी महंगाई?

विशेषज्ञों की मानें तो जब तक अंतरराष्ट्रीय तनाव कम नहीं होता सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. आने वाले दिनों में ये बाजार की स्थिरता के लिए एक अहम मुद्दा रहेगा.

ये भी पढ़ें: क्या आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता? देखें 1 मार्च की रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >