Jio Coin का भाव कितना पहुंचा? जानिए कैसे चेक करें और पाएं अपना रिवार्ड

Jio Coin: जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है जिसे उपयोगकर्ता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट-आधारित ऐप्स के माध्यम से अपने भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर कमा सकते हैं.

Jio Coin: रिलायंस जियो कॉइन ने अपनी लॉन्चिंग के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. इस डिजिटल टोकन को लेकर शुरुआत में इसे क्रिप्टोकरेंसी समझा गया, लेकिन यह पारंपरिक क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन या डॉजकॉइन के बजाय एक रिवॉर्ड टोकन है जिससे बिजनेस कम्युनिटी और क्रिप्टो निवेशकों के बीच हलचल मच गई. रिलायंस की टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारत में वेब3 और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को लाने के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है.

Jio Coin का इस्तेमाल

रिलायंस के अनुसार, जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है जिसे उपयोगकर्ता जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) द्वारा तय किए गए विभिन्न मोबाइल या इंटरनेट-आधारित ऐप्स के माध्यम से अपने भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग कर कमा सकते हैं. जियो कॉइन का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, ���िनमें मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट, और अन्य सेवाएं शामिल हैं.

Jio Coin का ताजा कीमत

“वॉलेट इन्वेस्टर” के अनुसार, 17 मार्च 2025 तक 1 जियो टोकन की कीमत 21.258 रुपये है. इस डिजिटल करेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,73,41,227 रुपये है, जिसमें 1,908,130 टोकन की उपलब्ध आपूर्ति है. हालांकि, वेबसाइट ने इसके 24 घंटे के ट्रेडिंग वॉल्यूम और पिछले 24 घंटों में बदलाव का विवरण साझा नहीं किया.

जियो कॉइन कैसे प्राप्त करें

  • JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • अपने जियो नंबर से साइन अप करें.
  • जियो कॉइन वॉलेट तक पहुंच प्राप्त करें.
  • लॉग इन करें और कमाई शुरू करें.

जियो कॉइन कमाने के लिए बस अपने डिवाइस (Android, iPhone, Windows PC, या MacBook) पर JioSphere वेब ब्राउज़र का उपयोग करें.

Also Read: खिलाड़ियों के साथ अंपायरों की भी होती है मोटी कमाई, जानिए कितनी मिलती है IPL में सैलरी

Alos Read: 25 हजार रूबल रूस में, लेकिन भारत में इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >