IRCTC News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैसे कन्फर्म करें लोअर बर्थ? आईआरसीटीसी ने समझाया

एक यात्री ने कुछ दिनों पहले भारतीय रेल को ट्वीट किया और आरोप लगाया कि उसने अपने चाचा के लिए लोअर बर्थ बुक किया था, लेकिन उन्हें अपर बर्थ दे दिया गया. आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से शिकायत करने वाले यात्री को उत्तर दिया और बताया कैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ का टिकट कैसे बुक कराना है.

भारतीय रेल वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में कई तरह की सुविधायें देता है. जिसमें टिकट से लेकर लोअर बर्थ में प्राथमिकता दी जाती है. हालांकि कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती, जिससे उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता. वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ बुक कैसे करें और उसे कैसे कन्फर्म करना है, इसकी भी जानकारी कई लोगों को नहीं रहती है. कई बार तो टिकट बुकिंग के दौरान ऐसा भी होता है कि सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ देने की गुजारिश के बावजूद उन्हें मिडिल या अपर बर्थ मिल जाता है. यहां आपको हम बतायेंकि सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ कैसे बुक करना है.

एक यात्री ने असुविधा होने पर भारतीय रेल को किया ऐसा ट्वीट

एक यात्री ने कुछ दिनों पहले भारतीय रेल को ट्वीट किया और आरोप लगाया कि उसने अपने चाचा के लिए लोअर बर्थ बुक किया था, लेकिन उन्हें अपर बर्थ दे दिया गया. उनके चाचा का एक पैर नहीं है, वैसे में उन्हें अपर या मिडिल बर्थ में यात्रा करने में काफी परेशानी होती है. यात्री ने अपना पीएनआर नंबर भी अपने ट्वीट में शामिल किया. उसके बाद आईआरसीटीसी ने यात्रा को उसी ट्वीट पर जवाब भी दिया और वरिष्ठ नागरिक के लिए टिकट बुक कराने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी.

Also Read: IRCTC Tour Plan: कश्मीर में बीताएं गर्मी की छुट्टियां, जानें आईआरसीटीसी का खास प्लान

आईआरसीटीसी ने बताया, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैसे बुक करें लोअर बर्थ

आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से शिकायत करने वाले यात्री को उत्तर दिया और बताया कैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए लोअर बर्थ का टिकट कैसे बुक कराना है. आईआरसीटीसी ने ट्वीट किया और लिखा, सर, पीएनआर नं 2448407929 सामान्य कोटे में बुक है. सामान्य कोटे में आप लोअर बर्थ के लिए वरीयता दे सकते हैं लेकिन बर्थ का आवंटन उपलब्धता पर निर्भर करता है. उसके बाद आपको रिजर्वेशन च्वाइस Book only if lower berth is allotted का चयन करना होगा. आईआरसीटीसी ने आगे लिखा, कृपया ध्यान दें कि सामान्य कोटे में निचली बर्थ का आवंटन पूरी तरह से उपलब्धता पर निर्भर करता है और इसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है. इसके अलावा आप on duty टीटीई से संपर्क कर सकते हैं जो जरूरतमंदों को खाली लोअर बर्थ उपलबद्ध कराने के लिए अधिकृत हैं.

क्या है नियम

नियमों के अनुसार, सभी ट्रेनों में स्लीपर क्लास में प्रति कोच छह लोअर बर्थ और AC 3 टियर और AC -2 टियर क्लास में प्रत्येक कोच में 3 लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित किया गया है. जबकि 45 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए राजधानी, दुरंतो और पूरी तरह से वातानुकूलित/एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में, इस कोटे के तहत 3एसी में निर्धारित की जाने वाली बर्थों की संख्या सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 3 लोअर बर्थ प्रति कोच के मुकाबले 4 लोअर बर्थ प्रति कोच है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >