Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना एक अगस्त को शुरू की गई थी. योजना की पहली किस्त रक्षा बंधन के त्योहार के आसपास जारी होने की संभावना है, जो 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें हैं, जिसे सबसे पहले जानना जरूरी है. उसके बाद आपको आवेदन कैसे करना है ये बताएंगे.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- आवेदक महिला होनी चाहिए
- आवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए.
- आवेदन जमा करने की तारीख पर आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदन जमा करने की तारीख तक, आवेदक या उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है (कम से कम पिछले 10 साल से).
- आवेदक दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए.
- परिवार की आवेदन से पूर्व पिछले 12 महीनों की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी तरह की पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो, और वह इनकम टैक्स देने वाला या GST फाइल करने वाला न हो, साथ ही वह सरकारी कर्मचारी न हो और/या किसी सार्वजनिक पद पर न हो.
- आवेदक या परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार, भारत सरकार, किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या अनुबंध-आधारित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए; और न ही उन्हें विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन या कोई अन्य पेंशन, वित्तीय सहायता या इसी तरह की कोई अन्य मदद मिल रही होनी चाहिए.
- आवेदक या परिवार का कोई सदस्य चार पहिया मोटर वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए.
- आवेदक के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए.
- आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड / आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें: दिल्ली सरकार के आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. Register Now पर क्लिक करके अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- पात्रता मानदंड पूरा करें
- व्यक्तिगत और परिवार का विवरण भरें: अपना नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर और पता बिल्कुल आधार कार्ड के अनुसार भरें. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें.
- बैंक खाता और भुगतान विकल्प चुनें: अपना बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और IFSC कोड दर्ज करें.
- दस्तावेज अपलोड करें : मांगे गए सभी दस्तावेज (आधार, वोटर आईडी, निवास प्रमाण, आयु प्रमाण) और अपने क्षेत्रीय MP या MLA का हस्ताक्षरित सिफारिश पत्र स्कैन करके अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- आवेदक का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर
- संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद / विधायक का समर्थन पत्र
10 वर्ष के निवास का प्रमाण (कोई एक)
- दिल्ली मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली मीटर का बिल
- गैस कनेक्शन का बिल/रसीद
आयु प्रमाण (कोई एक)
- जन्म प्रमाण पत्र
- पिछली बार अटेंड की गई क्लास का स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट
- मैट्रिक / कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
अब तक कितना रजिस्ट्रेशन हो चुका है?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 अगस्त को एक्स पर पोस्ट डालकर कहा, "हमने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके तहत हमने जरूरतमंद बहनों को हर महीने ₹2,500 देना शुरू कर दिया है. मुझे खुशी है कि इतने कम समय में हमारी लगभग 7,25,000 बहनों ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. हमारा लक्ष्य इस योजना के तहत 17 लाख बहनों को लाभ पहुंचाना है."
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: 39वीं किस्त के 1500 रुपये से वंचित रह जाएंगी ये महिलाएं, जानें क्या है कारण
