Budget Session 2024 Live: निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट करेंगी पेश, मोदी सरकार लोगों को दे सकती है सरप्राइज

Budget Session 2024 Live: एक फरवरी को यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं. नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट होगा. इसका अर्थ है कि चुनाव तक देश के खर्च का लेखाजोखा इसमें होगा. नयी सरकार बनने के बाद फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. इस बार के यूनियन बजट से कई सेक्टर्स को खास उम्मीद है. चुनाव के पहले का बजट होने के कारण समझा जा रहा है कि हर वर्ग के लिए सरकार के द्वारा कुछ खास दिया जा सकता है. समझा जा रहा है कि सरकार के इस बजट में देश के सबसे बड़े तबके किसान, मध्यवर्ग और महिलाओं पर सरकार का फोकस हो सकता है.

Live Updates
12:08 PM. 1 Feb 24 6:38 AM. 1 Feb

Budget Session 2024 Live: निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट करेंगी पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यानी आज देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी जिसपर पूरे देश की नजर बनी हुई है. आपको बता दें कि देश में चंद महीने के बाद लोकसभा चुनाव होने वाला है. इसलिए इस मिनी बजट से लोगों को खासी उम्मीदें लगी हुई है.

4:49 AM. 1 Feb 24 11:19 PM. 31 Jan

Budget Session 2024 Live: बजट में इन क्षेत्रों पर होगा फोकस, किसानों को मिल सकता है तोहफा

अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पर, पैटन ग्रुप के प्रबंध निदेशक, संजय बुधिया कहते हैं, भले ही यह एक अंतरिम बजट है, सरकार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों- रक्षा, कृषि, शिक्षा पर जोर देगी.

4:49 AM. 1 Feb 24 11:19 PM. 31 Jan

Budget Session 2024 Live: बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ कराया फोटोशूट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट से एक दिन पहले उन्होंने अपनी टीम के साथ फोटोशूट कराया.

9:53 PM. 31 Jan 24 4:23 PM. 31 Jan

Budget Session 2024 Live: अ‍ंतरिम बजट में सरकार आयकर की धारा 80ई में दे सकती है छूट

आयकर की धारा 80ई इस के तहत लोन के प्रीमियम भुगतान में छूट मिलती है. समझा जा रहा है कि सरकार इशमें छूट का विस्तार कर सकती है. इससे सरकार की कई योजनाएं जैसे आत्मनिर्भर योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, कौशल विकास योजनाओं आदि को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही, युवा टैक्स पेयर भी आकर्षित होंगे.

9:53 PM. 31 Jan 24 4:23 PM. 31 Jan

Budget Session 2024 Live: अ‍ंतरिम बजट से उत्साहित हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में आयी तेजी

बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली. बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत यानी 544.86 अंक चढ़कर 71,684.76 पर और निफ्टी 0.86 प्रतिशत यानी 186 अंक चढ़कर 21,708.10 पर था. हालांकि, एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे.

9:53 PM. 31 Jan 24 4:23 PM. 31 Jan

Budget Session 2024 Live: बीमा सेक्टर को उम्मीद- इंश्योरेंस पॉलिसी से हटेगा जीएसटी

बीमा सेक्टर को अंतरिम बजट से उम्मीद है कि जीएसटी में छूट मिलेगी. इंश्योरेंस देखो के संस्थापक और सीईओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि आगामी बजट में, हमारा अनुमान है कि वित्त मंत्री बीमा पॉलिसियों को जीएसटी से छूट देंगे, जिससे बीमा प्रीमियम में कमी आएगी. इस कदम से बीमा सामर्थ्य बढ़ेगी और 2047 तक सभी भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीमा के सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी.

मुख्य बातें

Budget Session 2024 Live: एक फरवरी को यानी आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं. नरेंद्र मोदी सरकार का यह अंतरिम बजट होगा. इसका अर्थ है कि चुनाव तक देश के खर्च का लेखाजोखा इसमें होगा. नयी सरकार बनने के बाद फिर पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. इस बार के यूनियन बजट से कई सेक्टर्स को खास उम्मीद है. चुनाव के पहले का बजट होने के कारण समझा जा रहा है कि हर वर्ग के लिए सरकार के द्वारा कुछ खास दिया जा सकता है. समझा जा रहा है कि सरकार के इस बजट में देश के सबसे बड़े तबके किसान, मध्यवर्ग और महिलाओं पर सरकार का फोकस हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >