क्या आपको पता है! 27 फरवरी से बंद हो जाएगी jio की यह सेवा

नयी दिल्लीः रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए एक सर्विस बंद करने के संबंध में जानकारी दी है. जियो ने अपने पेमेंट बैंक सेवा जियो मनी को 27 फरवरी से बंद करने का फैसला लिया है. इसका अर्थ यह हुआ कि जियो के उपभोक्ता मोबाइल वॉलेट से 27 फरवरी के बाद बैंक […]

नयी दिल्लीः रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए एक सर्विस बंद करने के संबंध में जानकारी दी है. जियो ने अपने पेमेंट बैंक सेवा जियो मनी को 27 फरवरी से बंद करने का फैसला लिया है. इसका अर्थ यह हुआ कि जियो के उपभोक्ता मोबाइल वॉलेट से 27 फरवरी के बाद बैंक में पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे.

जियो मनी ने जो जानकारी दी है, उसमें आरबीआई की गाइडलाइन का हवाला दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि मोबाइल वॉलेट से पैसा बैंक में ट्रांसफर करने की सुविधा को बंद किया जा रहा है. यह आदेश 27 फरवरी से लागू हो जाएगा. हालांकि, जियो ने कहा है कि अगर ग्राहक अपने पैसे इस तारीख से पहले ट्रांसफर कर लेते हैं तो उनसे कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा. लेकिन, यह ट्रांसफर सिर्फ एक बार में करना होगा.

ग्राहक 26 फरवरी तक पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि, मर्चेंट्स के लिए यह सर्विस जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >