मोबाइल के बाद फिक्स्ड लाइन सेवाएं लाने की तैयारी में है रिलायंस जियो

मुंबई : रिलायंस इंडस्टरीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो वायरलेस सेवाओं के विस्तार के बाद फिक्स्ड लाइन सेवाएं लाने की तैयारी में है. रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कंपनी की 40वीं वार्षिक आमसभा के मौके पर शेयरधारकों के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. अंबानी ने कहा, ‘अगले चरण में […]

मुंबई : रिलायंस इंडस्टरीज की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो वायरलेस सेवाओं के विस्तार के बाद फिक्स्ड लाइन सेवाएं लाने की तैयारी में है. रिलायंस इंडस्टरीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कंपनी की 40वीं वार्षिक आमसभा के मौके पर शेयरधारकों के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. अंबानी ने कहा, ‘अगले चरण में हम घरों और उपक्रमों दोनों को फिक्स्ड लाइन कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’

इससे पहले अंबानी ने कहा था कि जियो अगले 12 माह में अपने वायरलेस नेटवर्क को 99 प्रतिशत आबादी तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि देश में 4जी कवरेज 2जी से ज्यादा हो सकेगा. जियो ने आज 4जी रेडी हैंडसेट पेश किया. यह हैंडसेट 50 करोड़ ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर उतारा गया है जो अभी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

इस पेशकश के तहत कंपनी एक केबल भी देगी जिसे टीवी से जोडा जा सकेगा. इस विशेष एक्सेसरीज से फोन की सामग्री को बड़ी स्क्रीन पर देखा जायेगा. इस बीच, समूह की मीडिया और मनोरंजन इकाई टीवी 18 के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर अंबानी ने कहा कि इसके प्रदर्शन को सुधारने के लिए योजना बनायी जा रही है. कुछ शेयरधारकों ने अंबानी से बालाजी टेलीफिल्म्स में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की भी वजह पूछी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >