19वें दिन भी जारी है ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई, रांची के इन थिएटर्स में चल रहे हैं शोज

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 19: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिकी हुई है. फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब है.

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 19: एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. यह फिल्म मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं. हालांकि रिलीज के पहले वीकेंड के बाद इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. इस समय सिनेमाघरों में कई दूसरी बड़ी फिल्म मौजूद हैैं, जिस कारण इस कमाई में भी सामना करना पर रहा है.

जानें 19वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने 19वें दिन देशभर में 2,703 शोज से 1 करोड़ रुपये की नेट कारोबार किया है. इसे मिलाकर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 48.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 57.84 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म को विदेशो में भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है, जहां से इसने कुल 7.65 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई बटोरी है. भारत और विदेशों दोनों की कमाई को मिला दिया जाए, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन 65.49 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

रांची के इन सिनेमाघरों में चल रहे शो

रांची के दर्शकों के लिए फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ कई बड़े सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो पीवीआर न्यूक्लियस मॉल में सुबह 09:00 AM, दोपहर 02:35 PM, शाम 04:55 PM, रात 08:10 PM और रात 10:35 PM के शोज मौजूद हैं. वहीं पीजेपी सिनेमा मॉल ऑफ रांची में दोपहर 11:10 AM, शाम 05:15 PM और रात 08:45 PM की टाइमिंग उपलब्ध है. इसके अलावा जेडी सिनेमा जेडी हाई स्ट्रीट मॉल में दोपहर 03:10 PM और रात 10:05 PM पर, मिराज सिनेमा संध्या टावर में सुबह 11:05 AM, दोपहर 03:50 PM और शाम 06:25 PM पर, आईलेक्स सिनेमा हिनू में सुबह 10:00 AM और शाम 05:45 PM पर यह फिल्म चल रही है.

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Collection: 12वें दिन कितनी हुई कमाई? रांची में कहां देख सकते हैं ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >