वीकेंड खत्म होते ही लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल, 11वें दिन दिखी गिरावट

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 11: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर ‘चांद मेरा दिल’ ने दूसरे वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार पकड़ ली है. नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दर्शकों का भीड़ सिनेमाघरों में कम दिखा.

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने सोमवार के मुकाबले अपने दूसरे वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को तो ठीक-ठाक बिजनेस किया था, लेकिन जैसे ही नया हफ्ता शुरू हुआ, फिल्म की कमाई में बड़ी कमी देखने को मिली. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने ग्यारहवें दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आई है.

11वें दिन फिल्म ने भारत में कितना बिजनेस किया ?

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने अपने ग्यारहवें दिन देश भर के 2,707 शोज से करीब 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो कि इसके पिछले दिन की 1.80 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले पूरे 50 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है. इस नई कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में अब तक का कुल नेट कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विदेशों में कमाई और कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन

यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने अपने 11वें दिन विदेशों में 10 लाख रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया. इसे मिलाकर विदेशों में फिल्म की कुल कमाई अब तक 3.85 करोड़ रुपये हो चुकी है. अगर हम भारत और विदेश, दोनों जगह की कुल कमाई को जोड़ दें, तो इस फिल्म का पूरी वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 33.64 करोड़ रुपये हो गया है.

क्या है फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कहानी

इस फिल्म में अनन्या पांडे ने (चांदनी) और लक्ष्य ने (आरव) नाम के मुख्य किरदारों को निभाया है. उनके साथ आस्था सिंह, परेश पाहुजा, मनीष चौधरी और इरावती हर्षे भी जरूरी रोल में हैं. फिल्म की कहानी कॉलेज में पढ़ने वाले दो दोस्तों की है, जिन्हें बहुत कम उम्र में एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब वे बड़े होते हैं और उन्हें अपने प्यार के साथ-साथ जिंदगी की असल जिम्मेदारियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >