PM Modi: पूर्णिया को लेकर पप्पू यादव ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी डिमांड, एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद रखी नई मांगें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे. यहां उन्होंने 46 करोड़ की लागत से बने एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया और 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान सांसद पप्पू यादव मंच पर मौजूद रहे और बाद में उन्होंने पूर्णिया को उप-राजधानी बनाने समेत कई नई मांगें रखीं.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 40 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया. इस मौके पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मंच पर मौजूद रहे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा और रेलवे कनेक्टिविटी का वादा पूरा हुआ है. अब मेरी मांग है कि मखाना और तिलकुट से जीएसटी हटाया जाए. एम्स अस्पताल और बांध का निर्माण भी हो.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे पप्पू यादव ने उठकर उनका अभिवादन किया. थोड़ी देर दोनों के बीच बातचीत भी हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठे थे.

प्रधानमंत्री ने पूर्णिया में 46 करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का शुभारंभ किया. उन्होंने 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को पक्के मकान सौंपे. साथ ही अररिया-गलगलिया रेलखंड पर जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया. इसके अलावा सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और एक अन्य अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंच पर आते ही प्रधानमंत्री ने कहा- सबके प्रणाम करै छियै…

पूर्णिया के गुलाबबाग से सटे शीशाबाड़ी में सोमवार को विशाल जनसभा में मंच पर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल अंदाज में अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि सबके प्रणाम करै छियै, मां पूरण देवी माता के प्रणाम करै छियै, विनोबा भावे के कर्मस्थली छियै, रेणु-भादुड़ी जैसन उपन्यासकार पैदा लैल छियै.

इसे भी पढ़ें: RJD MLA ने JDU नेत्री को दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई का आरोप

इसे भी पढ़ें: Purnea Airport पर उतर सकता है हर तरह का विमान, अगले इतने वर्षों के लिए किया गया है डिजाइन, जानें खासियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >