सिर्फ 24 घंटे का इंतजार, महागठबंधन में हो जायेगा सीट बंटवारे का ऐलान, जानिए क्या हो सकता है फार्मूला

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बताया कि बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरों की घोषणा की जाएगी.

Mahagathbandhan Seat Sharing: महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे की घोषणा को लेकर नई तारीख तय कर दी है. सहनी ने बताया कि महागठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा तय हो चुका है. कल शाम बुधवार को गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक ऐलान करेंगे कि किस दल को कितनी सीटें मिलीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इन सभी बिंदुओं पर पूरी जानकारी साझा की जाएगी. इससे पहले सहनी ने दशहरा के दिन सीट बंटवारे की घोषणा करने की बात कही थी.

बीजेपी को बेदखल करेंगे- सहनी

मुकेश सहनी ने आगे कहा , “साढ़े तीन साल पहले भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर हमें सत्ता से बाहर कर दिया था. तभी से हमने ठान लिया था कि भाजपा को हराकर बिहार से बाहर करना है. हम लगातार इसी लक्ष्य को लेकर तैयारी कर रहे हैं. अब हम महागठबंधन के एक मजबूत साथी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे और भाजपा को बिहार की सत्ता से बेदखल करेंगे.”

सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा, “कभी नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में एक फैक्टर थे, लेकिन अब वह प्रभाव खत्म हो चुका है. 2015 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के सहयोग से मुख्यमंत्री पद पाया और 2020 में केवल 43 सीटों के बावजूद भाजपा की मदद से सत्ता में आए. लेकिन इस बार वैसा नहीं होगा.”

कांग्रेस नेता ने दो दिन के भीतर सीट बंटवारे का किया था ऐलान

रविवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन की लगभग 5 घंटे लंबी बैठक हुई थी. इसमें सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने बताया कि सीट बंटवारा पूरी तरह तय हो गया है और दो दिनों के भीतर औपचारिक घोषणा की जाएगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या हो सकता है फार्मूला

सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका राजद निभाएगी. इस बार राजद 144 सीट, कांग्रेस 52-56 सीट, वामदल 35 सीट, मुकेश सहनी की वीआईपी 8-10 सीट और पशुपति पारस की पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में 21 एजेंसियों की होगी तैनाती, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >