Exit Poll Bihar 2025: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल कितने सही, कितने गलत
Exit Poll Misses: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल कितने सही साबित हुए? एग्जिट पोल में क्या कोई गड़बड़ी हुई? कहां गड़बड़ी हो गयी? विधानसभा चुनाव के परिणाम से एग्जिट पोल मेल खा रहे हैं या नहीं. आईए, आपको बताते हैं कि एग्जिट पोल में एजेंसियों और चैनलों ने क्या कहा था और चुनाव परिणाम उसके करीब है या एक बार फिर गलत साबित हो गया.
Table of Contents
Exit Poll Misses: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 2 चरणों में हुए मतदान के बाद कुल जितने भी एग्जिट पोल आये, इस बार सभी सही साबित हुए. हालांकि, आंकड़े सबके सही नहीं रहे, लेकिन एनडीए की सत्ता में वापसी की सभी एजेंसियों की भविष्यवाणी सही साबित हुई है. इसमें पोल डायरी के एग्जिट पोल सबसे सटीक साबित हुए है. पोल डायरी ने एनडीए को 184 से 209 सीटें दी थी. चुनाव परिणाम में इस गठबंधन को 203 सीटें (समाचार लिखे जाने तक) मिलीं हैं.
2025 के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बनने का अनुमान
इस बार विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद 16 एग्जिट पोल सामने आये. इनमें से 15 ने एनडीए की फिर से सत्ता में वपासी की बात कही थी. एग्जिट पोल्स में एनडीए को कम से कम 133 और अधिकतम 209 सीटें मिलने की बात कही गयी थी.
| एजेंसियां | एनडीए | महागठबंधन | जन सुराज पार्टी | अन्य |
|---|---|---|---|---|
| मैट्रिज | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| पीपुल्स पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| पीपुल्स इनसाइट | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| जेवीसी | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| पी मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| चाणक्य स्ट्रैटेजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| न्यूज 24 | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| न्यू्ज 18 | 140-150 | 85-95 | 0-5 | 5-10 |
| पोल डायरी | 184-209 | 32-49 | — | 1-5 |
| प्रजा पोल एनालिटिक्स | 186 | 50 | — | 7 |
| डीवी रिसर्च | 137-152 | 83-98 | — | 7 |
| पोलस्ट्रैट | 133-148 | 87-102 | — | 3-5 |
| टीआईएफ रिसर्च | 145-163 | 76-95 | — | 0-1 |
| जर्नो मिरर | 100-110 | 145-157 | — | 0-7 |
| पोल ऑफ पोल्स | 142-160 | 130-140 | — | 2-6 |
2 विधानसभा चुनावों में गलत साबित हुए एग्जिट पोल
हर चुनाव के बाद न्यूज एजेंसियां और चैनल्स चुनाव के बाद पार्टियों को मिलने वाले वोट और सीटों का पूर्वानुमान जारी करते हैं. 10 साल के दौरान बिहार में हुए 2 विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए थे. वर्ष 2015 और वर्ष 2020 के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बारे में एग्जिट पोल ने जो भविष्यवाणी की थी, वह गलत साबित हुई.
Also Read: Bihar Election Result 2025 Live
Exit Poll Misses: 2015, 2020 में फ्लॉप हुए एग्जिट पोल
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में आज तक-सिसेरो समेत कई एजेंसियों ने भाजपा नीत एनडीए को बहुमत के करीब बताया था, लेकिन महागठबंधन ने प्रचंड जीत (178 सीट) के साथ सरकार बनायी. इसी तरह बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लगभग सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गयी थी, लेकिन एनडीए 125 सीटें जीतने में कामयाब रहीं और महागठबंधन 110 सीटें जीतीं.
Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE
2015 में एजेंसियों ने एनडीए को दिया था बहुमत
वर्ष 2015 में आज तक-सिसेरो ने एनडीए को 113 से 127 सीटें मिलने की संभावना जतायी थी. टुडे चाणक्य ने 155, न्यूज नेशन ने 115 से 119 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान जाहिर किया था. न्यूज एक्स-सीएनएक्स ने महागठबंधन को 130 से 140, न्यूज नेशन ने 120 से 124, टाइम्स नाऊ-सी वोटर्स ने 122 और आज तक-सिसेरो ने 111 से 123 सीटें एग्जिट पोल में दी थी. हालांकि, मतगणना में भाजपा सिर्फ 53 सीटें ही जीत सकी. एनडीए 58 सीटों पर सिमट गयी.
| एजेंसी/चैनल का नाम | एनडीए | महागठबंधन |
|---|---|---|
| आज तक-सिसेरो | 113 से 127 | 111 से 123 |
| एबीपी न्यूज | 108 | 130 |
| टुडे चाणक्य | 155 | 85 |
| टाइम्स नाऊ-सी वोटर्स | 111 | 122 |
| न्यूज नेशन | 115 से 119 | 120 से 124 |
| न्यूज एक्स-सीएनएक्स | 90 से 100 | 130 से 140 |
2020 में महागठबंधन सरकार बनने की भविष्यवाणी फेल
इसके बाद वर्ष 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी सारे एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे. लगभग सभी एग्जिट पोल में कहा गया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, लेकिन सत्ता में आया एनडीए. इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 90-110 सीटें और महागठबंधन को 103-120 सीटें मिलने की बात कही थी. आज तक ने एनडीए को 69-91 और महागठबंधन को 139-161 सीटें दी थीं. रिपब्लिक टीवी और न्यूज 24 दोनों ने एनडीए को 91-119 और महागठबंधन को 116 से 138 सीटें मिलने की संभावना जतायी थी.
| एजेंसी/चैनल का नाम | एनडीए को सीटें | महागठबंधन को सीटें |
|---|---|---|
| इंडिया टीवी | 90 से 110 | 103 से 120 |
| आज तक | 69 से 91 | 139 से 161 |
| रिपब्लिक टीवी | 91 से 119 | 116 से 138 |
| न्यूज24 | 91 से 119 | 116 से 138 |
| एबीपी न्यूज | 104 से 128 | 108 से 131 |
| टाइम्स नाऊ-सी वोटर्स | 116 | 120 |
Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
