Bihar Elections 2025: मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग की हत्या पर सियासत गरमाई, चिराग पासवान ने राजद पर लगाया गंभीर आरोप

Bihar Elections 2025: मुजफ्फरपुर में 70 वर्षीय शंकर पासवान की हत्या ने चुनावी माहौल को और तनावपूर्ण कर दिया है. वारदात पर चिराग पासवान ने राजद को जिम्मेदार ठहराया, जबकि पुलिस शुरुआती विवाद और राजनीतिक आरोप दोनों पहलुओं की जांच कर रही है.

Bihar Elections 2025: मुजफ्फरपुर के गायघाट में 70 वर्षीय शंकर पासवान की पीट-पीटकर हुई हत्या अब तेज राजनीतिक बयानबाजी में बदल गई है. शनिवार की शाम हुई इस घटना को लेकर स्थानीय तनाव के बीच अब राजनीतिक दल भी खुलकर एक्टिव हो गए हैं. एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट कर राजद को कटघरे में खड़ा कर दिया.

चिराग ने सख्त कार्रवाई की मांग की

चिराग ने लिखा कि शंकर पासवान की हत्या “राजद समर्थकों द्वारा की गई निर्मम वारदात” है और इसे चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह “जंगलराज वाली मानसिकता” का संकेत है. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही उनकी पार्टी के सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों और स्थानीय प्रत्याशी को पीड़ित परिवार से मिलने और मामले की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला?

चिराग के आरोपों ने मामले को चुनावी माहौल में और संवेदनशील बना दिया है. हालांकि गांव में जो शुरुआती कहानी सामने आई थी, वह इससे बिल्कुल अलग है. शंकर पासवान की पतोहू ने पुलिस को बताया कि विवाद की शुरुआत एक पेड़ से मवेशियों के लिए पत्ता तोड़ने को लेकर हुई थी. उन्होंने कहा कि जलेबी के पेड़ से पत्ता तोड़ रही एक लड़की को शंकर पासवान ने मना किया था. इसी बात पर आरोपित रमेश राय के परिजन भड़क गए और शंकर पासवान की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.

चुनाव वाले दिन दोनों पक्षों के बीच हुई थी कहासुनी

परिजनों ने यह भी बताया कि घर तक जाने के रास्ते में आरोपित की जमीन पड़ती है और चुनाव वाले दिन दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हो चुकी थी. इसी तनाव ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया.
फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है.

Also Read: Bihar Elections 2025: तेजस्वी को मतदान में गड़बड़ी की आशंका, आधी रात लाइव आकर इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >