Bihar Election Result 2025: मोदी के हनुमान के आगे महागठबंधन के उम्मीदवार चारों खाने चित, जानिए 29 में से कितनी सीटों पर आगे

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया है. NDA में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) 29 में से 20 सीटों पर आगे है. आइये जानते हैं लोजपा (रा) के उम्मीदवार को कहां-कहां से बढ़त बनाये हुए हैं.

Bihar Election Result 2025: खुद को मोदी के हनुमान कहने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चिराग ने कहा था कि हम इस बार फिर 100 परसेंट स्ट्राइक रेट रखने वाले हैं. चिराग पासवान की पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उन सभी 5 सीटों पर सीट दर्ज की थी जहां से पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे.

फिलहाल 20 सीटों पर आगे

दोपहर 1:30 बजे तक ECI के मुताबिक, चिराग पासवान की पार्टी सुगौली, गोविन्दगंज, बेलसंड, बहादुरगंज, कस्बा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहां, दरौली, महुआ, बखरी, परबत्ता, नाथनगर, ब्रह्मपुर, चेनारी, डेहरी, ओबरा, शेरघाटी, बोधगया, रजौली और गोबिंदपुर सीट पर निर्णायक बढ़त बनाई हुई है. यानी चिराग की पार्टी फिलहाल 29 में से 20 सीटों पर आगे है.

चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट

2020 में कैसा रहा था चिराग की पार्टी का हाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. उन्होंने एनडीए से अलग होकर राज्य की 130 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन यह दांव उलटा पड़ गया. एलजेपी को कुल मतों का लगभग 5.66% हिस्सा मिला, लेकिन उसे केवल एक सीट पर जीत मिल पाई.

उस चुनाव में चिराग पासवान ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हुए जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर प्रचार किया था. इस वजह से एनडीए के कई वोटों में सेंध लगी. चिराग ने कई सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

2015 में ऐसा रहा था लोजपा का हाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. उस समय चिराग पासवान पार्टी के युवा नेता के रूप में खूब प्रचार करते नजर आए. एलजेपी ने करीब 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली और वोट प्रतिशत लगभग 4% रहा.

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >