सॉरी-सॉरी गाने से लेकर पंचायत के विधायक के डांस तक पर खूब बन रहे मीम्स, जानें पीके को सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे लोग

Bihar Election Result Memes: बिहार चुनाव नतीजों के बीच जहां राजनीतिक हलचल तेज है, वहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की रफ्तार उससे भी तेज हो गई है. रुझानों में एनडीए बढ़त बनाते दिख रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर नेताओं पर बने मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है.

Bihar Election Result Memes: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की गिनती हो रही है. राज्य में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. 243 सीटों पर हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को जारी मतगणना ने पूरे देश में उत्सुकता और रोमांच दोनों को बढ़ा दिया है. रुझानों के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है. दूसरी ओर, आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन की उम्मीदों को झटका लगता नजर आ रहा है, क्योंकि कई प्रमुख सीटों पर उनके उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स की आई बाढ़

रुझानों की इस बदलती तस्वीर के बीच सोशल मीडिया पर चुनावी माहौल और भी चटपटा हो गया है. X, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. हर मिनट नए मीम्स वायरल हो रहे हैं. कहीं नीतीश कुमार की वापसी को लेकर मजेदार पोस्ट बन रहे हैं, तो कहीं तेजस्वी यादव की रणनीति पर तंज कसते क्रिएटिव मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. राहुल गांधी की कैंपेनिंग और प्रशांत किशोर की भविष्यवाणियां भी मीम क्रिएटर्स के निशाने पर हैं.

Also Read: Bihar Chunav Ke Natije 2025 Live

नेताओं के पुराने बयानों पर भी बन रहें मीम्स

कई यूजर्स पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों और नेताओं के बयानों को जोड़कर हास्य का नया तड़का लगा रहे हैं. दिलचस्प यह है कि चुनावी तनाव के बीच ये मीम्स लोगों को हल्की मुस्कान भी दे रहे हैं और चर्चा का केंद्र बने हुए हैं.

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

Also Read: Bihar Election Result Bahubali Seat: जेल में बंद अनंत-रीतलाल आगे, जानिए ओसामा शहाब और चेतन आनंद का क्या है हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >