Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह, विजय सिन्हा, रामनाथ ठाकुर के साथ इन नेताओं ने डाले वोट, देखिये तस्वीरें

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई. ऐसे में कई दिग्गज नेताओं ने वोट डाले. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन ने आज सुबह-सुबह वोट डाले.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग हो रही है. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोटर्स की लंबी लाइन देखी जा रही है. ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आज सुबह-सुबह वोट डाले. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन ने वोट डाले और लोगों से भी वोट देने की अपील भी की.

बिहार चुनाव

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में वोट डाला. वोटिंग के बाद गिरिराज सिंह ने कहा, मंदिर भारत में नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना पर लिया और कहा, ये लोग हमेशा देश की आस्था और पहचान पर सवाल उठाते हैं, लेकिन भारत की आत्मा सनातन में बसती है.

गिरिराज सिंह ने डाला वोट

ये भी पढ़े:  Bihar Election Phase 1 Voting LIVE Updates

साथ ही केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर विधानसभा के कर्पूरी ग्राम के मतदान केंद्र संख्या 73 पर वोट डाला. वोट देने के बाद उन्होंने अन्य लोगों से वोट डालने की अपील की. साथ ही रामनाथ ठाकुर ने दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी.

समस्तीपुर में रामनाथ ठाकुर ने किया वोट

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वोट किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व में हम भी शामिल हुए. अपने वोट से हम देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री चुनते हैं. बिहारियों को गर्व होगा और आज बिहारियों को गाली देने वालों, अराजकता, जंगलराज और गुंडाराज लाने वालों से मुक्ति मिलेगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सहानुभूति की राजनीति कर रहे हैं. उनकी अपनी पहचान नहीं है.

ये भी पढ़े: पटना में लालू परिवार ने किया मतदान, मुजफ्फरपुर में तीन बूथों पर चुनाव का बहिष्कार

लखीसराय में विजय सिन्हा ने किया वोट

पटना के दीघा में मिलर हाई स्कूल में मंत्री नितिन नवीन ने वोट डाले. इसके बाद उन्होंने कहा, मेरा मानना ​​है कि विकास में तेजी आनी चाहिए. सुशासन वाली एक सुव्यवस्थित सरकार स्थापित होनी चाहिए और जनता को इस विकास को और तेज करना चाहिए. राजद के ट्वीट पर उन्होंने कहा, उन्हें बिहार की जनता पर भरोसा नहीं है. हमने तो बस लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया है.

पटना में नितिन नवीन ने डाला वोट

Also Read: Bihar Election 2025: बिहार के अलग-अलग बूथों पर सुबह-सुबह वोट डालने के लिये लगी लंबी लाइन, देखिये तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >