Anant Singh Arrest: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर आयी प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार की पहली प्रतिक्रिया

Anant Singh Arrest: गुरुवार को जन सुराज के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान पटना जिले के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद मोकामा में जमकर बवाल मचा. दुलारचंद की शवयात्रा के दौरान भी खूब हंगामा हुआ. वाहनों पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गयी.

Anant Singh Arrest: मोकामा के छोटे सरकार अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी ने कहा है कि यह अच्छी बात है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि अच्छा होता, अगर यह कार्रवाई पहले ही की गयी होती.

पियूष बोले- अनंत सिंह ने 50 वाहनों के काफिले के साथ किया प्रचार

अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी ने शनिवार देर रात इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह शनिवार को 50 वाहनों के काफिले के साथ घूम रहे थे. उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया.

प्राथमिकी के तुरंत बाद होनी चाहिए थी गिरफ्तारी – पियूष

उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि देर आये दुरुस्त आये. अब देखना यह है कि पुलिस आगे की जांच किस तरह से करती है. पुलिस की इस कार्रवाई से उनके परिवार को थोड़ी राहत मिली है.

बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुलारचंद की हत्या के बाद मोकामा में जमकर हुआ बवाल

गुरुवार को जन सुराज के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान पटना जिले के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद मोकामा में जमकर बवाल मचा. दुलारचंद की शवयात्रा के दौरान भी खूब हंगामा हुआ. वाहनों पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की गयी.

Anant Singh Arrest: चुनाव आयोग ने बिहार के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

मोकामा में हुई हिंसा के बाद निर्वाचन आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से इस पर रिपोर्ट तलब की. इसके बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आयी और देर रात मोकामा के छोटे सरकार और जनता दल यूनाइटेड के नेता और मोकामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना ले आयी.

देर रात पटना के डीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार को डेढ़ बजे पटना के एसएसपी इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे. पटना के डीएम त्यागराजन ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा है कि रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार

बिहार चुनाव में नकदी, शराब और नशीले पदार्थों का खेल जारी, 102.47 करोड़ के सामान जब्त, 985 गिरफ्तार

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

Bihar Election 2025: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लालू यादव ने इस सीट से दिया टिकट, अवध बिहारी चौधरी पर भी जताया भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >