बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने पटना में डाला डेरा, 3 दिन के क्या-क्या हैं कार्यक्रम

Amit Shah in Patna Bihar Election Visit: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना के 3 दिन के दौरे पर आ चुके हैं. उन्होंने आते ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. शुक्रवार को 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बुद्धिजीवियों की एक बैठक में भी शामिल होंगे. नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले शाह का बिहार दौरा क्यों है अहम?

Amit Shah in Patna: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2024) के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. बृहस्पतिवार को 3 दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य बिहार पहुंचे अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन से जुड़ी बैठकें करेंगे. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

देर शाम संगठन के पदाधिकारियों संग शाह ने की बैठक

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया है कि गृह मंत्री ने बृहस्पतिवार देर शाम भाजपा के संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. वह शुक्रवार को तरैया और अमनौर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने जायेंगे. वह शुक्रवार को ही पटना के ज्ञान भवन में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे.

अगले 4 दिन में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. गृह मंत्री सभी पार्टी नेताओं को एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे.

Amit Shah in Patna: 3 दिन के लिए बिहार आये हैं गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह अपने 3 दिन के बिहार प्रवास के दौरान भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रैली में भी शामिल हो सकते हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अगले 4 दिन में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. गृह मंत्री सभी पार्टी नेताओं को एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे.’

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम नरेंद्र मोदी भी बिहार में करेंगे चुनावी रैलियां

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता बिहार आयेंगे, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान एनडीए उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाया जा सके. भाजपा नेता ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे.

बिहार में 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे चुनाव

भाजपा की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं में शुमार अमित शाह का स्वागत किया. बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.

कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट, राजद की नहीं आयी सूची

एनडीए के सभी 243 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. महागठबंधन के तेजस्वी यादव अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रत्याशियों की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है. देर रात कांग्रेस ने अपने 48 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजद और कांग्रेस कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

इसे भी पढ़ें

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

Bihar Election 2025: शायराना-शायराना चुनाव, शायरी में शिकवे-शिकायत और ‘X’ पर वार-पलटवार

Video: पत्रकार ने पूछा- काहे मोदी सरकार, किसान बोला- 1100, महिला बोली- हम सब मुरुख छी

औरंगाबाद में गुरु-शिष्य की चुनावी जंग में मात्र 23 वोट से हुआ था हार-जीत का फैसला, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >