Coronavirus के बीच Swiggy और Zomato ने शुरू की Contactless Food Delivery

Swiggy Zomato contactless food delivery amid CoVID19: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण फैलने से रोकने के लिए फूड डिलीवरी स्टार्टअप्स जोमैटो और स्विगी अपने ग्राहकों को ‘कॉन्टैक्टलेस’ फूड डिलीवरी की पेशकश कर रही हैं.

Swiggy Zomato contactless food delivery amid CoVID19: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण फैलने से रोकने के लिए फूड डिलीवरी स्टार्टअप्स जोमैटो और स्विगी अपने ग्राहकों को ‘कॉन्टैक्टलेस’ फूड डिलीवरी की पेशकश कर रही हैं.

ऑर्डर करते समय ग्राहक पार्सल को डिलीवरी पार्टनर द्वारा दरवाजे पर ही छोड़ने का विकल्प चुन सकते हैं. डिलीवरी के बाद ग्राहक को पैकेज की फोटो भेजी जाएगी जहां से वे उसे पिक कर सकेंगे.

बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को वैश्विक महामारी (Pandemic) घोषित कर दिया है. दुनिया भर के कई हिस्सों में कारोबार और आम जिंदगी पर इसका काफी असर पड़ रहा है.

भारत की बात करें, तो यहां 81 लोग इस जानलेवा वायरस (CoVID 19) से पीड़ित पाये गए हैं और दो की मौत हो चुकी है.

सरकारी एजेंसियों सहित विभिन्न संस्थाएं लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रही हैं. कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो, इसके लिए विभिन्न संस्थाएं अपने स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने की हर संभव कोशिश कर ही हैं.

इस बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) ने अपने डिलीविरी मेन को भी हिदायत दी है कि अगर उन्हें लगता है कि किसी भी किस्म के लक्षण हैं, वह खुद को आइसोलेट कर लें. उन्हें सलाह दी गई है कि किसी मदद के लिए कंपनी से संपर्क करें.

स्विगी और जोमैटो, दोनों रेस्तरां के संपर्क में हैं. साथ ही यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फूड प्रोडक्ट्स को पैकेजिंग करते समय सभी नियमों का पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >