50 रुपये का सर्टिफिकेट बचाएगा जेल जाने से, गाड़ीवाले आज ही बनवा लें

मोटर वाहन वाहन वाले लोग सिर्फ ₹50 से ₹100 तक खर्च करके बनवाएं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC Certificate) और बचें ₹10,000 जुर्माने व 6 महीने की जेल से. जानें प्रक्रिया, कीमत और जरूरी दस्तावेज

PUC Certificate: भारत में वाहन चलाते समय प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) रखना अब सिर्फ कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि आपकी जेब और आजादी दोनों की सुरक्षा है. महज ₹50 खर्च करके आप ₹10,000 तक के जुर्माने और छह महीने की जेल से बच सकते हैं. मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध PUC के गाड़ी चलाना गंभीर अपराध माना जाता है और कई शहरों में इस नियम को बेहद सख्ती से लागू किया जा रहा है.

कानून क्या कहता है?

मोटर वाहन अधिनियम, 1993 की धारा 190(2) के अनुसार यदि कोई वाहन बिना वैध PUC प्रमाणपत्र के सड़क पर पकड़ा जाता है तो चालक पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इतना ही नहीं, दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल भी हो सकती है और ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

वाहन चलाते समय आपके पास चार अहम दस्तावेज होना अनिवार्य है –

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
  • इंश्योरेंस पेपर
  • प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)

इन दस्तावेजों को आप डिजीलॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं या हार्ड कॉपी साथ रख सकते हैं.

PUC Certificate की कीमत और वैधता क्या है?

PUC प्रमाणपत्र बनवाने या उसका नवीनीकरण कराने में ₹50 से ₹100 तक का खर्च आता है. यह प्रमाणपत्र वाहन के प्रदूषण स्तर को दर्शाता है और इसे समय-समय पर रिन्यू कराना जरूरी होता है. आमतौर पर यह सर्टिफिकेट कुछ महीनों के लिए वैध होता है और उसके बाद दोबारा जांच करानी पड़तीहै.

कहां और कैसे बनवाएं?

PUC बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है. अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाएं, जहां प्रदूषण जांच केंद्र मौजूद होता है. वहां वाहन की जांच कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है और आपको तुरंत नया प्रमाणपत्र मिल जाता है.

पर्यावरण और आपकी सुरक्षा

PUC सिर्फ कानूनी बचाव का साधन नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी अहम है. प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यह सुनिश्चित करता है कि आपका वाहन हवा में जहरीले धुएं का स्तर तय सीमा से अधिक न छोड़े. इस तरह यह आपके स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: इनोवा, स्कॉर्पियो को भूल जाइए, ये है देश की सबसे सस्ती 14-सीटर कार, बड़े परिवार के लिए बेस्ट

यह भी पढ़ें: कितने समय के बाद बदल देना चाहिए कार का टायर? इन आसान तरीकों से तुरंत पता लगाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >