मर्सिडीज सीएलए इलेक्ट्रिक सेडान का लुक हुआ अनवील, जानिए कब होगी लॉन्च

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में CLA Electric सेडान रिवील कर दी है. मर्सिडीज की नई ईवी 85kWh बैटरी के साथ यह 792 किमी तक की रेंज देगी और 272hp पावर जेनरेट करेगी.

तेज रफ्तार, शानदार स्टाइल और अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर, पेट्रोल और डीजल की आवाज को पीछे छोड़ते हुएमर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी मच अवेटेड CLA Electric सेडान रिवील कर दिया है. यह सिर्फ एक नई कार नहीं, बल्कि ब्रांड की एंट्री-लेवल लग्जरी लाइनअप में एक बड़ा अपग्रेड है. इसकी बुकिंग 10 मार्च से शुरू होगी और इसे ऑफिशियली लॉन्च अप्रैल में किया जाएगा. नई CLA Electric कंपनी की एंट्री-लेवल लाइनअप में ICE A-Class Limousine, EQA और EQB की जगह लेगी. खास बात यह है कि पहली बार CLA नाम के साथ पूरी तरह इसमें इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है. इससे पहले 2020 तक यह मॉडल पेट्रोल/डीजल इंजन के साथ अवेलेबल था. आइए जानते हैं इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सबकुछ.

डिजाइन: फ्यूचरिस्टिक और एरोडायनामिक लुक

CLA Electric का डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है. आगे की तरफ ग्लॉसी ब्लैक फिनिश वाली सॉलिड ग्रिल दी गई है, जिसमें शाइन करती तीन-पॉइंटेड स्टार (Mercedes लोगो) की लाइटिंग दी गई है. ट्विन-पॉड LED हेडलाइट्स के साथ एक पतली LED लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो फ्रंट को प्रीमियम लुक देती है. पीछे की ओर भी यही लाइट स्ट्रिप टेललाइट्स को जोड़ती है.

साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल और 18-इंच एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यह कार Clear Blue, Cosmic Black, Polar White, Alpine Grey और Patagonia Red जैसे अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल होगी.

इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन

CLA Electric का इंटीरियर काफी प्रीमियम और हाई-टेक है. इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (MB.OS पर बेस्ड) शामिल है. यह सिस्टम ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट सपोर्ट करता है. अन्य फीचर्स में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (टच कंट्रोल्स के साथ), कार्बन-फाइबर एक्सेंट्स, पावर्ड और हीटेड फ्रंट सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल है. ऑप्शनल फीचर्स में 16-स्पीकर Burmester साउंड सिस्टम, पैसेंजर के लिए 14-इंच डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में CLA Electric काफी एडवांस है. इसमें 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेवल 2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं.

पावरट्रेन और रेंज

भारत में CLA Electric का 250+ वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा. इसमें 85kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो WLTP साइकिल के अनुसार 792 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है.

यह कार 272 hp की पावर जेनरेट करती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है. खास बात यह है कि इसमें नॉर्मल EV की तरह सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स नहीं, बल्कि टू-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. 240kW DC फास्ट चार्जर से इसे चार्ज करने पर 20 मिनट से भी कम समय में लगभग 400 किमी की रेंज जोड़ी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >