Bajaj Chetak से अपग्रेड करना है? इन 5 ई-स्कूटर्स में मिलेगा रेंज और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बीनेशन

अगर आप बजाज चेतक से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जो बेहतर रेंज, स्पीड और आधुनिक तकनीक के साथ आते हैं. जानिए 5 बेहतरीन ऑप्शन.

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड काफी ज्यादा है. बजाज से लेकर टीवीएस और एथर जैसी कंपनियों ने मार्केट में अपना जलवा बिखेर रखा है. उन्हीं में बजाज चेतक एक मजबूत और शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है, जिसका क्रेज कस्टमर्स के बीच जबरदस्त है, लेकिन अगर आप ज्यादा रेंज, तेज रफ्तार, बड़ी बैटरी और आधुनिक तकनीक वाले स्कूटर की तलाश में हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. ये सभी आपको चेतक की तुलना में अधिक सुविधा और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं. आइए हम आपको 5 ई-स्कूटरों के बारे में बताते हैं, जिसे आप चेतक से अपग्रेड कर सकते हैं.

Ather 450X: स्पीड और मॉडर्न तकनीक

एथर 450X उन लोगों के लिए बेहतरीन चॉइस है, जो तेज पिकअप और स्पोर्टी लुक पसंद करते हैं. इस स्कूटर में 2.9 kWh और 3.5 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. यह स्कूटर 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है और एक बार पूरा चार्ज करने पर बढ़िया रास्तों पर 161 किमी तक की रियल रेंज आसानी से प्रदान करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, गूगल मैप्स नेविगेशन, ऑटो होल्ड, पार्क असिस्ट, विभिन्न राइडिंग मोड्स और ऑटोमैटिक ब्रेक लाइट जैसे कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं.

Ather Rizta: परिवार और बड़े स्टोरेज के लिए

अगर आपको परिवार के सफर के लिए बड़ा और आरामदायक स्कूटर चाहिए, तो एथर रिज्टा एक शानदार अपग्रेड है. इसमें 2.7 kWh और 3.5 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक मिलता है. यह स्कूटर 80 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है और फुल चार्ज में 161 किमी तक की रेंज देता है. इसके खास फीचर्स में 34 लीटर का विशाल अंडर-सीट बूट स्पेस, आरामदायक चौड़ी सीट, फिसलन रोधी एंटी-स्किड कंट्रोल, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और लाइव लोकेशन शेयरिंग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 113 KM तक रेंज, 25 लीटर का बूट-स्पेस... Bajaj Chetak का बेस वेरिएंट कैसा है? जानें इसे खरीदना सही होगा या नहीं

Ola S1 Pro Gen 3: सबसे ज्यादा रेंज और रफ्तार

लंबी दूरी के सफर और हाई-स्पीड राइडिंग के लिए ओला S1 प्रो जनरेशन 3 एक बहुत पावरफुल ऑप्शन है. इसमें 4kWh पावर का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. यह स्कूटर 120 किमी प्रति घंटा की शानदार टॉप स्पीड देता है और एक बार चार्ज होने पर 242 किमी तक की रेंज देता है. इसके फीचर्स में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक प्लेयर, पार्टी मोड, बिना चाबी के डिजिटल अनलॉक और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं.

TVS iQube: आरामदायक और भरोसेमंद राइड

टीवीएस आईक्यूब भारतीय बाजार में अपनी सहज राइड और मजबूत बनावट के लिए जाना जाता है. इसमें वेरिएंट के हिसाब से 3.4 kWh और 4.7 kWh क्षमता वाले बैटरी पैक उपलब्ध हैं. यह स्कूटर 78 से 82 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है और 100 से 110 किमी तक की रियल रेंज निकाल लेता है. इसके खास फीचर्स में टीएफटी कलर डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, रिवर्स पार्क असिस्ट, बड़ा बूट स्पेस और बेहद शांत मोटर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Ather से Bajaj Chetak तक, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लंबी बैटरी लाइफ के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन

River Indie: रफ यूज और भारी सामान के लिए

रिवर इंडी को मजबूत बनावट और ज्यादा सामान ढोने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. इसमें 4 kWh क्षमता का दमदार बैटरी पैक लगाया गया है. यह स्कूटर 90 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है और सड़कों पर लगभग 120 किमी की रियल रेंज देता है. इसके खास फीचर्स में 43 लीटर का सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, 14 इंच के बड़े व्हील्स, डुअल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, क्रैश गार्ड, पैनियर माउंट्स और रिवर्स गियर दिए गए हैं.

सही स्कूटर कैसे चुनें?

अपनी जरूरत के अनुसार सही फैसला लें. यदि आप बड़ा स्टोरेज और पारिवारिक सुविधा चाहते हैं तो एथर रिज्टा या टीवीएस आईक्यूब बेहतर हैं. यदि आपको उबड़-खाबड़ रास्तों और भारी सामान के लिए स्कूटर चाहिए तो रिवर इंडी चुनें. वहीं ज्यादा रफ्तार और एडवांस फीचर्स के शौकीनों के लिए ओला S1 प्रो और एथर 450X सबसे आगे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >