Twitter Blue: ट्विटर की पेड सर्विस आने के बाद फ्री वाले ब्लू टिक अकाउंट का क्या होगा?

Twitter Blue Service – लोगों के मन में एक सवाल बार – बार उठ रहा है कि जिन लोगों के पास ट्विटर का ब्लू टिक पहले से है या जिन लोगों ने बिना सब्सक्रिप्शन के ब्लू टिक ले रखा है, उनका क्या होगा? आइए जानें इसके बारे में तफ्सील से-

Twitter Blue Update – माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में ब्लू टिक सर्विस रोलआउट कर दी है. ट्विटर की इस पेड सर्विस को सब्सक्राइब करने पर कोई भी अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बैज पा सकता है. लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बार – बार उठ रहा है कि जिन लोगों के पास ट्विटर का ब्लू टिक पहले से है या जिन लोगों ने बिना सब्सक्रिप्शन के ब्लू टिक ले रखा है, उनका क्या होगा? आइए जानें इसके बारे में तफ्सील से-

हर महीने लेना होगा ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से वह इसमें लगातार बदलाव करते जा रहे हैं. हाल ही में एक खबर आयी थी कि ट्विटर का यूजर इंटरफेस जल्द ही बदलने वाला है. पहले जहां ट्विटर पर लोगों को ब्लू बैज वेरिफाई होने के बाद ही मिलता था, वहीं अब यह ग्रे और गोल्ड जैसे रंगों से बदल गया है. नये नियम के तहत अगर आप ट्विटर पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हर महीने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आप पैसे चुकाकर आसानी से अपने अकाउंट में ब्लू टिक लगवा सकते हैं.

Also Read: Twitter Blue: सब्सक्राइब करने पर ब्लू टिक के साथ ये भी सुविधाएं देगा ट्विटर

ट्विटर के अनपेड वाले ब्लू टिक का क्या होगा?

अब सवाल यह उठता है कि जिन लोगों ने बिना सब्सक्रिप्शन के ब्लू टिक पहले से ले रखा है, उनका क्या होगा? तो इसको लेकर ट्विटर के मालिक एलन मस्क पहले ही बता चुके हैं सबका ब्लू टिक हट जाएगा. ट्विटर ब्लू टिक केवल सब्सक्रिप्शन लेने के बाद ही यूजर्स को मिलेगा. इस फीचर को पूरी तरह जारी करने के बाद ही सबका अनपेड ब्लू टिक हटेगा. इसमें कुछ समय लग सकता है. इसके बाद अगर किसी को ब्लू टिक चाहिए होगा, तो उसे ट्विटर का पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आपको बता दें कि ट्विटर पहले से ही कंपनी और सरकार को अलग रंगों के टिक उपलब्ध करा रही है. कंपनियों को गोल्डेन कलर का टिक दिया जा रहा है, वहीं सरकार या उससे संबंधित यूजर्स के अकाउंट में ग्रे कलर का चेकमार्क आयेगा.

Also Read: Twitter Blue Launched: ट्विटर को हर महीने 900 रुपये देकर आपको क्या मिलेगा? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >