5 Best Car Options for First Time Buyers: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बदल रहा है. आज हर तरफ बड़ी और दमदार SUVs की चर्चा है, लेकिन कार खरीदते समय सिर्फ रोड प्रेजेंस देखना समझदारी नहीं होती. असली बात यह है कि आपकी जरूरत क्या है? शहर में रोज का इस्तेमाल, फैमिली के साथ लंबी ट्रिप्स, बजट में फिट होने वाली कार या फिर बेहतरीन ड्राइविंग का मजा? अगर आप अपनी पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं और कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा ऑप्शन सही रहेगा, तो यहां 5 ऐसे ऑप्शन हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं. इन गाड़ियों में ड्राइविंग एक्सपीरियंस, भरोसेमंद इंजन, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी का अच्छा बैलेंस मिलता है.
Skoda Slavia
Skoda Slavia उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो सेडान की क्लासिक स्टाइल के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जो पावर और स्मूद ड्राइविंग का अच्छा बैलेंस देते हैं. मैनुअल, ऑटोमैटिक और DSG गियरबॉक्स ऑप्शन इसे ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए खास बनाते हैं. अंदर से यह कार प्रीमियम फील देती है, जिसमें 10-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड सीट्स और डिजिटल क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. 521 लीटर का बड़ा बूट और 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे फैमिली के लिए भी प्रैक्टिकल बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Honda Elevate
Honda Elevate भरोसे, सुरक्षा और सरल डिजाइन का दमदार पैकेज है. इसका 1.5 लीटर i-VTEC इंजन स्मूद और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है. इसमें मैनुअल और CVT दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें Honda Sensing के साथ Level 2 ADAS, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सनरूफ जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं. 458 लीटर का बूट स्पेस इसे फैमिली के लिए आरामदायक बनाता है. कम मेंटेनेंस और लंबी उम्र इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इसकी शुरुआती कीमत 11.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Toyota Innova Crysta
Toyota Innova Crysta एक ऐसी MPV है, जिसे लोग आंख बंद करके खरीदने का भरोसा रखते हैं. इसका 2.4 लीटर डीजल इंजन मजबूत पावर और टॉर्क देता है. लैडर-फ्रेम चेसिस इसे और ज्यादा टिकाऊ बनाती है. तीनों रो में बैठने की अच्छी जगह और AC वेंट्स इसे बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट बनाते हैं. सेफ्टी के लिए कई एयरबैग्स और जरूरी फीचर्स मिलते हैं. लंबी ट्रिप्स के लिए यह आज भी सबसे भरोसेमंद ऑपशन्स में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 18.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Maruti Suzuki Ignis
Maruti Suzuki Ignis शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक शानदार कॉम्पैक्ट कार है. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन हल्की बॉडी के साथ अच्छा रिस्पॉन्स देता है, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है. मैनुअल और AGS गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं. 9-इंच टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं. 240 लीटर बूट स्पेस और कम कीमत इसे पहली कार खरीदने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 5.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
MG Windsor EV
MG Windsor EV उन लोगों के लिए है, जो इलेक्ट्रिक फ्यूचर की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं. इसमें 38 kWh और 52.9 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जो लगभग 330 किमी और 450 किमी की रेंज देते हैं. Battery-as-a-Service मॉडल इसकी शुरुआती कॉस्ट कम करने में मदद करता है. अंदर से यह काफी प्रीमियम फील देती है, जिसमें बड़ी 15.6-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं. 604 लीटर का बड़ा बूट स्पेस इसे फैमिली के लिए भी प्रैक्टिकल बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
यह भी पढ़ें: 7 लाख रुपये के करीब मिलती हैं ये सनरूफ वाली कारें, जानें और क्या है इनमें खास
