अगर आप नई एडवेंचर बाइक लेने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि उसमें टूरिंग के लिए जरूरी एक्सेसरीज पहले से मिल जाएं, तो यह खबर आपके लिए है. KTM इंडिया ने अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स KTM 390 Adventure और KTM 250 Adventure पर खास ऑफर शुरू किया है. कंपनी अब इन दोनों मॉडल्स के साथ फ्री एक्सेसरी पैकेज और एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा दे रही है. यह ऑफर 28 फरवरी 2026 तक वैलिड रहेगा.
क्या मिल रहा है फ्री में?
KTM जो एक्सेसरी पैकेज दे रही है, उसकी कीमत 12,748 रुपये बताई गई है. लेकिन ऑफर के दौरान ये सभी चीजें बिना किसी एडिशनल चार्ज के मिलेंगी. इस पैकेज में मडफ्लैप एक्सटेंशन, लोअर फेंडर, हेडलैंप प्रोटेक्टर, सेंटर स्टैंड, टूरिंग सीट और मोटरसाइकिल कवर शामिल है. ये सभी एक्सेसरीज लंबी दूरी की राइड और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं.
10 साल तक वारंटी का फायदा
सिर्फ एक्सेसरीज ही नहीं, KTM खरीदारों को लंबी वारंटी का भी फायदा दे रहा है. 390 Adventure और 250 Adventure खरीदने वाले ग्राहकों को अब 10 साल तक की वारंटी कवरेज मिल सकती है.
हालांकि, वारंटी की शर्तें और किलोमीटर लिमिट जैसी जानकारी के लिए नजदीकी ऑथराइज्ड डीलरशिप से कॉन्टैक्ट करना बेहतर रहेगा. फिर भी इस सेगमेंट में इतनी लंबी वारंटी मिलना बड़ी बात है. साथ ही यह लंबे समय तक बाइक रखने वालों के लिए यह फायदेमंद भी है.
KTM 390 Adventure: पावर और परफॉर्मेंस
KTM 390 Adventure में 399cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 46 bhp पावर और 39 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ आती है, जिससे गियर शिफ्टिंग ज्यादा स्मूद और मजेदार हो जाती है. यह बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देती है.
KTM 250 Adventure: बैलेंस्ड और किफायती ऑप्शन
KTM 250 Adventure में 249cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 30.57 bhp पावर और 25 Nm टॉर्क देता है.
इसमें भी 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर सपोर्ट मिलता है. यह मॉडल उन राइडर्स के लिए बेहतर है, जो एडवेंचर सेगमेंट में एंट्री लेना चाहते हैं, लेकिन थोड़ा किफायती ऑप्शन तलाश रहे हैं.
क्यों खास है यह ऑफर?
फ्री एक्सेसरीज और लंबी वारंटी के साथ KTM ने अपनी एडवेंचर रेंज को और ज्यादा आकर्षक बना दिया है. जो राइडर्स लंबी टूरिंग, रोजमर्रा के इस्तेमाल और भरोसेमंद ओनरशिप चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप नई एडवेंचर बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 28 फरवरी 2026 से पहले इस स्कीम का फायदा उठाना समझदारी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: 20 लाख की BMW बाइक पर दिखे O’Romeo स्टार शाहिद कपूर, R nineT है रेट्रो स्टाइल और 1170cc का पावर पैकेज
