6 आसान और असरदार उपाय बाइक की माइलेज बढ़ाने के

अगर आपकी बाइक पहले जैसी माइलेज नहीं दे रही तो चिंता की बात नहीं. नियमित सर्विसिंग, सही RPM, टायर प्रेशर और गियर का सही इस्तेमाल करके आप आसानी से बाइक की माइलेज बढ़ा सकते हैं. जानिए असरदार टिप्स

भारत में मोटरसाइकिल सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. चाहे दफ्तर जाना हो या बाजार का छोटा काम, बाइक हर जगह काम आती है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी बाइक पहले जैसी माइलेज नहीं दे रही. अचानक माइलेज गिरना परेशान कर सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण देखभाल से इसे ठीक किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि किन तरीकों से आप अपनी बाइक की माइलेज बेहतर बना सकते हैं.

समय पर सर्विसिंग सही

बाइक की नियमित सर्विसिंग करना बेहद जरूरी है. अगर सर्विसिंग में देर होती है तो इंजन की कार्यक्षमता कम हो जाती है, जिससे माइलेज घटता है और पार्ट्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है. समय पर सर्विस कराने से इंजन स्मूद चलता है और ईंधन की बचत होती है.

इंजन ऑयल और एयर फिल्टर बदलें

पुराना या गंदा इंजन ऑयल बाइक की परफॉर्मेंस को कम कर देता है और ईंधन की खपत बढ़ा देता है. इसलिए तय समय पर इंजन ऑयल बदलना जरूरी है. साथ ही, एयर फिल्टर साफ और सही हालत में होना चाहिए ताकि इग्निशन प्रॉसेस बेहतर हो और माइलेज बढ़े.

सही RPM पर चलाएं

बाइक को बेवजह तेज रफ्तार या ऊंचे RPM पर चलाना इंजन पर दबाव डालता है और फ्यूल की खपत बढ़ाता है. कोशिश करें कि बाइक को आरामदायक स्पीड पर और स्थिर गति से चलाएं. इससे इंजन पर कम दबाव पड़ेगा और माइलेज बेहतर होगा.

टायर प्रेशर का ध्यान रखें

कम हवा वाले टायर ज्यादा फ्रिक्शन जेनरेट करते हैं, जिससे इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. हमेशा टायर में कंपनी द्वारा सुझाए गए प्रेशर को बनाए रखें.

अतिरिक्त भार से बचें

बाइक पर जरूरत से ज्यादा सामान या भारी वजन ले जाना बैलेंस बिगाड़ता है और माइलेज कम करता है. कोशिश करें कि बाइक हल्की रहे और सिर्फ जरूरी सामान ही साथ रखें.

गियर का सही इस्तेमाल

गलत गियर पर बाइक चलाना इंजन पर दबाव डालता है और फ्यूल बर्बाद करता है. हमेशा स्पीड के हिसाब से गियर बदलें. कम स्पीड पर ऊंचे गियर और तेज स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करने से माइलेज बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: चप्पल पहन कर गाड़ी चलाने पर क्या कट सकता है चालान? क्या कहता है कानून?

यह भी पढ़ें: बाइक की तरह स्कूटर में क्यों नहीं होते गियर? जान लें इसके पीछे की वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >