हाल ही में TVS Ronin की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इस बाइक को ग्राहकों के द्वारा लगतार बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. तिमाही बिक्री में साल-दर-साल दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह बाइक 200cc सेगमेंट में लगतार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. रॉनिन कुल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं, जिसमें बेस, मिड और टॉप शामिल हैं. तीनों में एक ही 225.9cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.4bhp की ताकत और 19.9nm टॉर्क जेनरेट करता है. तीनों वेरिएंट में सस्पेंशन सिस्टम एक जैसा ही है, इसमें अंतर केवल, ब्रेकिंग सिस्टम, फीचर्स और कलर का है. आइए जानते हैं कि किस वेरिएंट में क्या मिलता है.
TVS Ronin बेस वेरिएंट
टीवीएस रोनिन के बेस मॉडल एंट्री-लेवल है, जिसमें सिंगल-सिलेंडर ABS के साथ-साथ दो राइडिंग मोड मिलते हैं, जो रेन और अर्बन हैं. इसका कर्ब बेट 155 किलोग्राम है, जो मिड और टॉप वेरिएंट से हल्का है. इसके अलावा अन्य फीचर्स में एलईडी लाइटिंग और एसिमेट्रिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं, लेकिन इसमें VS SmartXonnect कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं नहीं हैं. बेस मॉडल की कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 160 खरीदना अब पड़ेगा महंगा, 2V और 4V दोनों मॉडलों की बढ़ी कीमत
TVS Ronin मिड रेंज
टीवीएस रोनीन मिड रेंज में डुअल चैनल ABS दिया गया है. साथ ही, रेंज और अर्बन राइडिंग मोड भी बरकरार रखे गए हैं. वहीं, बाकी सब एक जैसा ही है. हां, इसमें आपको SmartXonnect कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं हैं. दिखने में इसमें गोल्ड फिनिश वाले USD फोर्क्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा मिड रेंज ट्रिम की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 4V vs TVS Apache RTR 160 4V: दोनों में से कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार? देखें कंपैरिजन
TVS Ronin टॉप रेंज
टीवीएस रोनीन टॉप ट्रिम में डुअल चैनल ABS और गोल्ड-फिनिश USD फोर्क तो मिलते ही हैं, साथ ही एडजस्टेबल लीवर और स्मार्टकनेक्ट कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ETA, इनकमिंग कॉल अलर्ट और TVS कनेक्ट ऐप के जरिए राइड एनालिसिस जैसी सुविधाओं से लैस एक बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. टॉप ट्रिम की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये है.
तीनों में किसे खरीदें?
यदि आप एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ टीवीएस रोनीन का एक्सपिरियंस लेना चाहते हैं, तो इसका मिड और टॉप वेरिएंट आपके लिए बेस्ट हो सकता है. वहीं, थोड़े कम कीमत में बेहतर रिस्पॉन्स खोज रहे हैं, तो बेस बेस्ट चॉइस हो सकती है.
