Toyota की लग्जरी SUV Land Cruiser 300 हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत

टोयोटा ने अपनी प्रीमियम SUV Land Cruiser 300 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब यह SUV और ज्यादा प्रीमियम हो गई है. इसमें दमदार इंजन और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता मिलती है. साथ ही कई लग्जरी और हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं.

टोयोटा मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी SUV Toyota Land Cruiser 300 की कीमतें चुपचाप बढ़ा दी हैं. कंपनी ने इस गाड़ी के दामों में करीब 2.15 लाख रुपये तक का इजाफा किया है. अब इसकी नई शुरुआती कीमत 2.18 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. भारत में यह SUV दो वेरिएंट्स (ZX और GR-S) में उपलब्ध है. जहां ZX वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, वहीं GR-S वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह अभी भी 2.25 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) पर ही मिल रहा है.

इंजन 

इंजन की बात करें तो LC 300 में आपको 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन मिलता है. यह करीब 309 hp की पावर और 700 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है. यह पावर को स्मूद तरीके से सभी चारों पहियों तक पहुंचाता है, क्योंकि इसमें फुल-टाइम 4WD सिस्टम मिलता है.

डिजाइन 

डिजाइन की तरफ देखें तो यह SUV एकदम बॉक्सी और मस्क्युलर लुक के साथ आती है. सामने बड़ा सा ग्रिल और तीन-पॉड LED हेडलैम्प्स के नीचे फैली हुई क्रोम स्ट्रिप इसे काफी प्रीमियम बनाती है. वहीं GR वेरिएंट में थोड़ा और स्पोर्टी टच मिलता है. ब्लैक अलॉय व्हील्स, GR बैजिंग और अंदर की तरफ ब्लैक-एंड-रेड थीम वाला केबिन, जो इसे और भी ज्यादा शार्प और परफॉर्मेंस-फोकस्ड फील देता है.

डाइमेंशन 

LC300 एक काफी बड़ी और दमदार SUV है. इसकी लंबाई 4986 mm, चौड़ाई 1980 mm और ऊंचाई 1955 mm है. इसका व्हीलबेस 2850 mm है, जो इसे अंदर से काफी स्टेबल और आरामदायक बनाता है. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है और यह 700 mm तक पानी में भी आसानी से चल सकती है. इसके साथ 20-इंच के अलॉय व्हील्स इसे और भी मस्कुलर और स्टाइलिश लुक देते हैं.

फीचर्स

इसमें 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. यानी आगे और पीछे बैठे हर पैसेंजर अपनी पसंद का टेम्परेचर सेट कर सकता है. इसके साथ 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay दोनों का सपोर्ट है. सनरूफ से लेकर फ्रंट और रियर सीट वेंटिलेशन तक सबकुछ मौजूद है. ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल है और साथ में मैन्युअल लंबर सपोर्ट भी मिलता है. इससे ड्राइविंग और भी आरामदायक हो जाती है.

फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे एक कूल बॉक्स भी दिया गया है, जो ड्रिंक्स वगैरह को ठंडा रखने में मदद करता है. सेफ्टी की बात करें तो इसमें 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर-फिनिश गियर नॉब और ऑफ-रोडिंग के लिए चार कैमरों वाला मॉनिटरिंग सिस्टम मौजूद है. साथ ही एक्टिव ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है, जो मुश्किल रास्तों पर मदद करता है. पावर टेलगेट, फ्रंट और रियर डिफरेंशियल लॉक, रियर में लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल और Level 2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसमें दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: फैमिली स्कूटर बनकर छा गई Ather Rizta, सिर्फ 25 महीनों में बिके 3 लाख यूनिट, जानें इसकी खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >