Tesla की कारों को अपडेट करने का चीन ने दिया आदेश, आखिर कहां फंसा है पेच?

चीनी रेग्युलेटर के अनुसार, इन गाड़ियों में ड्राइवरों को रिजेनरेटेड ब्रेकिंग बंद करने में मुश्किल होती है, जिससे टक्कर का खतरा बढ़ता है. अब कंपनी इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए अपनी 11 लाख से अधिक कारों का सॉफ्टवेयर ठीक कराएगी.

Tesla Car Software Issue: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को चीन में कड़ा झटका लगा है. दरअसल, कंपनी को अपनी अब तक बेची गईं लगभग सभी कारें वापस मंगानी पड़ी हैं. चीनी रेग्युलेटर के अनुसार, इन गाड़ियों में ड्राइवरों को रिजेनरेटेड ब्रेकिंग बंद करने में मुश्किल होती है, जिससे टक्कर का खतरा बढ़ता है. अब कंपनी इस तकनीकी खामी को दूर करने के लिए अपनी 11 लाख से अधिक कारों का सॉफ्टवेयर ठीक कराएगी.

चीनी रेग्युलेटर के मुताबिक, जिन गाड़ियों में खामी है उनके ड्राइवर्स रिजेनरेटिव ब्रेकिंग को बंद नहीं कर सकते हैं या जब वे एक्सेलेरेटर पेडल पर जोर से पैर रखते हैं तो पर्याप्त वार्निंग नहीं मिलती है. इससे टक्कर की आशंका बढ़ जाती है. अब टेस्ला के नये अपडेट से रिजेनरेटिव ब्रेकिंग को स्विच ऑफ करने का ऑप्शन मिलेगा और एक्सेलेरेटर पेडल पर जोर देने पर अलर्ट भी मिलेगा.

Also Read: Elon Musk ट्विटर पर करने लगे PM Modi को फॉलो, क्या Tesla भारत आ रही है?

चीन के मार्केट रेग्युलेटर ने कहा है कि टेस्ला 29 मई से अपने मॉडल एक्स, मॉडल वाई और मॉडल 3 की लगभग 11 लाख कारों में ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करेगी. इसमें चीन में बनीं और बाहर से चीन में आयात की हुईं टेस्ला की कारें भी शामिल हैं. यह एक तरह से प्रोडक्ट रिकॉल है, जिसमें कंपनियों को अपने प्रोडक्ट वापस मंगाने पड़ते हैं. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिफंड के लिए क्या इसकी कारों को वापस करने की जरूरत होगी या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >