2023 Hyundai Verna: नये लुक में आयी ह्युंडई की प्रीमियम सेडान, देखें PICS

Hyundai ने नयी Verna को स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार की है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ आयी इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किये हैं. नयी वरना में फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिये गए हैं.

1 / 1
2023 Hyundai Verna: नये लुक में आयी ह्युंडई की प्रीमियम सेडान, देखें PICS
फुल स्क्रीन में देखें

2023 Hyundai Verna: नये लुक में आयी ह्युंडई की प्रीमियम सेडान, देखें PICS

2023 Hyundai Verna: नये लुक में आयी ह्युंडई की प्रीमियम सेडान, देखें PICS

2023 Hyundai Verna Photos: ह्युंडई वरना नये अवतार में आ गई है. इस प्रीमियम सेडान में नये डिजाइन के साथ फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इंजन भी नया है.

2023 Hyundai Verna Looks : Hyundai ने नयी Verna को स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार की है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन के साथ आयी इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किये हैं. नयी वरना में फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिये गए हैं.

2023 Hyundai Verna Advance Features : 2023 Hyundai Verna कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम सहित कई मॉडर्न फीचर्स हैं. इसे स्प्लिट हेडलाइट्स के साथ फुली LED लाइट बार मिला है, जो एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ता है.

2023 Hyundai Verna Price : ह्युंडई मोटर के 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वेरिएंट्स की कीमत 10.89 लाख रुपये से 16.19 लाख रुपये के बीच है जबकि 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 14.83 लाख रुपये से 17.37 लाख रुपये के बीच है.

2023 Hyundai Verna Booking : 2023 वरना की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और नजदीकी ह्युंडई शोरूम पर हो सकती है. नयी वरना की बुकिंग के लिए टोकन अमाउंट 25 हजार रुपये है.

2023 Hyundai Verna Engine Specs : नयी वरना नये 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है. यह 160 एचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है. इसमें 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन है. दूसरा, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 115 एचपी की पावर जेनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड एमटी और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >