देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 सितंबर से अपनी सभी कार और SUV की कीमतें 25,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह बढ़ोत्तरी पेट्रोल/डीजल मॉडल और इलेक्ट्रिक व्हीकल दोनों पर लागू होगी. Nexon, Punch, Safari, Harrier, Altroz या Tata का कोई भी अन्य मॉडल खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि भारतीय कार कंपनियों की तरफ से इस साल की यह तीसरी बढ़ोत्तरी है. Hyundai और Maruti Suzuki दोनों ही 2026 में पहले भी कई बार कीमतें बढ़ा चुके है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर टाटा की कारें क्यों महंगी हुईं और किन मॉडल्स के दाम बढ़े हैं.
टाटा मोटर्स ने कीमत में बढ़ोतरी को लेकर क्या कहा?
एक आधिकारिक बयान में टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स ने कहा कि यह बढ़ोत्तरी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी, जिसमें पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल है. हालांकि कंपनी ने इस चरण में अलग-अलग मॉडल या वेरिएंट के हिसाब से सटीक आंकड़े शेयर नहीं किए है. कंपनी का कहना है कि बढ़ोत्तरी की राशि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी. इसका सीधा मतलब है कि Tiago जैसी सस्ती हैचबैक कारों की कीमत में Safari या Harrier जैसी महंगी SUV की तुलना में कम बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.
टाटा मोटर्स की कारें क्यों हुईं महंगी?
टाटा के बयान के अनुसार, इस बढ़ोत्तरी का कारण इनपुट लागत में वृद्धि और लगातार बढ़ता महंगाई का दबाव है. ब्रांड ने यह भी जोड़ा कि वह पूरी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय इसका एक बड़ा हिस्सा खुद संभाल रहा है. यह 2026 में टाटा की पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में तीसरी बढ़ोत्तरी है. इससे पहले अप्रैल में 0.5 प्रतिशत और जुलाई में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी. इसके साथ ही इस कंपनी के खरीदारों को इस साल तीन अलग-अलग बार कीमत बढ़ोत्तरी का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: Tata Motors ने फिर मारी बाजी! Mahindra को पीछे छोड़ बनी देश की नंबर-2 कार कंपनी, Punch और Nexon ने पलटा खेल
मारुति और हुंडई ने भी बढ़ाए हैं कारों के दाम
हुंडई ने टाटा की इस ऐलान से ठीक दो दिन पहले 2026 की अपनी तीसरी कीमत बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था, और मारुति सुजुकी ने भी हाल के महीनों में अपने पूरे पोर्टफोलियो में दो बार कीमतें बढ़ाई है. चूंकि, टाटा ने अभी तक हर मॉडल के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोत्तरी की जानकारी नहीं दी है, इसलिए किसी खास कार के सटीक आंकड़े जानने के लिए खरीदारों को 1 सितम्बर के करीब डीलर से संपर्क करना चाहिए, जब वेरिएंट के हिसाब से कीमतें तय हो जाती है.
ये भी पढ़ें: EV खरीदने वालों की पहली पसंद बनी Tata Motors, जुलाई 2026 में Mahindra और Maruti ने भी मारी बाजी
टाटा की पूरी रेंज पर लागू होगी ये बढ़ोतरी
25,000 रुपये तक की यह अधिकतम बढ़ोत्तरी टाटा की पूरी रेंज पर लागू होती है, जिसमें 6 लाख रुपये से कम कीमत वाली Tiago से लेकर Safari और Harrier जैसी प्रीमियम SUV शामिल हैं. इसलिए शुरुआती मॉडल पर कीमत की रियल बढ़ोत्तरी कंपरेटिव रूप से कम होगी और महंगे वेरिएंट पर अधिक होगी. जो ग्राहक टाटा की कार खरीदने का मन बना चुके है, यदि डीलर के पास स्टॉक उपलब्ध है तो वे 1 सितम्बर से पहले बिलिंग पूरी करने पर विचार कर सकते है.
| मॉडल | कीमत (लाख रुपये में) |
| Tata Tiago | ₹4.70–8.55 लाख |
| Tata Tiago EV | ₹6.99–9.99 लाख |
| Tata Tigor | ₹5.55–8.84 लाख |
| Tata Tigor EV | ₹12.49–13.75 लाख |
| Tata Altroz | ₹6.30–10.77 लाख |
| Tata Punch | ₹5.70–10.67 लाख |
| Tata Punch EV | ₹9.69–12.79 लाख |
| Tata Nexon | ₹7.40–14.10 लाख |
| Tata Nexon EV | ₹12.49–17.49 लाख |
| Tata Curvv | ₹9.76–18.96 लाख |
| Tata Curvv EV | ₹16.99–21.99 लाख |
| Tata Sierra | ₹11.49–21.29 लाख |
| Tata Sierra EV | ₹18.79–25.99 लाख |
| Tata Harrier | ₹13.00–25.40 लाख |
| Tata Harrier EV | ₹21.69–29.19 लाख |
| Tata Safari | ₹13.40–26.15 लाख |
