Flipkart, Amazon पर शुरू हुई इस स्मार्टफोन की सेल, जानें कब होगी डिलीवरी

Flipkart, Amazon, Realme, Smartphone, Sale, ecommerce, Coronavirus Lockdown, Lockdown 3 : कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अगर आप नया फोन (Smartphone) खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्‍छी खबर है.

Flipkart, Amazon, Realme, Smartphone, Sale, ecommerce, Coronavirus Lockdown, Lockdown 3 : कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अगर आप नया फोन (Smartphone) खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्‍छी खबर है.

Also Read: Flipkart, Amazon पर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू, पर शर्तें लागू

चीन के स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने अपने स्मार्टफोन की ऑनलाइन सेल को दोबारा शुरू कर दी है. बताते चलें कि Coronavirus के कारण देशव्‍यापी Lockdown लग गया था. इस कारण कंपनियों ने अपने फोन की ऑनलाइन बिक्री बंद कर दी थी.

Also Read: Lockdown में Flipkart और Amazon से क्या-क्या खरीद सकेंगे आप, यहां जानें

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) सहित अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिये इसने अपने स्मार्टफोन और एक्सेसरी प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री फिर से शुरू कर दी है.

Also Read: Varun Dhawan तलाश रहे इंडिया का नंबर वन एंटरटेनर, जानिए क्या है ये Flipkart का वीडियो फंडा

देश में ग्रीन और ऑरेंज जोन (green and orange zone) में गैर-जरूरी Product की डिलीवरी की इजाजत देने वाले केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को मानते हुए रियलमी ने कहा कि उसने 4 मई से अपने प्रोडक्ट्स के ऑनलाइन ऑर्डर शुरू किये हैं.

इस बीच ग्रीन और ऑरेंज जोन (green and orange zone relaxation) वाले इलाके में कंपनी के ऑफलाइन चैनल्स ने भी निर्देशों का पालन करते हुए संचालन को फिर से शुरू कर दिया है.

कंपनी की ओर से यह बताया गया है कि उन्हें रविवार आधी रात के बाद से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं और वे इन्वेंट्री स्टॉक्स के जरिये मौजूदा डिमांड को पूरा कर पाएंगे.

ब्रांड ने प्रोडक्शन लाइन्स को फिर से खोलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक इजाजत के लिए संपर्क किया है. कंपनी ने कहा है कि अपने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों के साथ वह सीमित प्रोडक्शन के लिए जरूरी इजाजत चाहती है.

कंपनी ने कहा कि मंजूरी मिलने पर नयी नारजो (narzo) सीरीज और रियलमी 6 सीरीज (realme 6 series) सहित मौजूदा लोकप्रिय मॉडल्स का प्रोडक्शन करना उनकी प्राथमिकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >