स्कोडा ने घटाए कारों के दाम, जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को

Skoda Car Price Cut: स्कोडा ऑटो इंडिया ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों को देने का फैसला किया है. कोडियाक, काइलैक, कुशाक और स्लाविया की कीमतों में भारी कमी की गई है

Skoda Car Price Cut: भारत सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी संरचना में बदलाव का सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिलने जा रहा है. वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की है. कंपनी ने साफ किया है कि वह जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी, जिससे स्कोडा की कारें अब 3.3 लाख रुपये तक सस्ती हो जाएंगी.

कौन-कौन सी कारें होंगी सस्ती?

  1. स्कोडा कोडियाक (Kodiaq) फुल-साइज एसयूवी कोडियाक की कीमत में ₹3,28,267 तक की कटौती की गई है. पहले इस पर 50% जीएसटी और सेस लगता था, जो अब घटकर 40% हो गया है
  2. स्कोडा काइलैक (Kylaq) सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक की कीमत में ₹1,19,295 तक की कमी आएगी. पहले इस पर 29% टैक्स था, जो अब 18% हो गया है
  3. स्कोडा कुशाक (Kushaq) मिड-साइज एसयूवी कुशाक पर अब ₹65,828 तक की राहत मिलेगी. टैक्स दर 45% से घटकर 40% हो गई है
  4. स्कोडा स्लाविया (Slavia) सेडान स्लाविया की कीमत में ₹63,207 तक की कटौती की गई है. पहले इस पर भी 45% टैक्स लगता था, जो अब 40% हो गया है.

फेस्टिव सीजन में खरीदारी का सुनहरा मौका

स्कोडा ने यह भी घोषणा की है कि वह 21 सितंबर तक इन मॉडलों पर सीमित अवधि के ऑफर दे रही है, जो आगामी जीएसटी कटौती के बराबर हैं. यानी ग्राहक अभी भी इन छूटों का लाभ उठा सकते हैं, बिना 22 सितंबर तक इंतजार किये.

कंपनी का बयान

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, “संशोधित और सरलीकृत जीएसटी संरचना भारत सरकार का एक स्वागतयोग्य कदम है, जो उद्योग और हमारे ग्राहकों दोनों के पक्ष में है.” उन्होंने यह भी बताया कि इस कदम से स्कोडा की कारें अधिक सुलभ होंगी और फेस्टिव सीजन में बिक्री को नई गति मिलेगी.

Hero Splendor हो गई इतनी सस्ती, इन टू-व्हीलर्स के भी दाम घटे, कंपनी ने किया ऐलान

Royal Enfield की 350cc बाइक अब होगी 22,000 रुपये सस्ती, जानिए कब से मिलेगा फायदा

अब बाइक-कार खरीदना हुआ आसान, नवरात्रि से पहले घट गए दाम; होंडा, जीप, यामाहा और बजाज की गाड़ियां हुईं सस्ती, जानिए कितनी मिलेगी छूट

30 लाख रुपये तक सस्ती हो गई इस कंपनी की कार, नये जीएसटी में कार बायर्स की बल्ले-बल्ले!

TVS ने दोपहिया वाहनों की कीमतें घटाईं, GST कटौती के असर से जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे सस्ते

Kia Carens ₹48,000 सस्ती, Carnival पर ₹4.48 लाख की छूट, MG Motor की कीमतों में ₹3 लाख तक की कटौती, जानिए कौन सी गाड़ी कितनी हुई सस्ती

3.49 लाख रुपये तक सस्ती होंगी टोयोटा की गाड़ियां, जीएसटी में बदलाव का असर

Mahindra और Renault की कारें 1.56 लाख रुपये तक हुईं सस्ती, GST कटौती का बड़ा असर

Hyundai और Tata Motors ने की कीमतों में बड़ी कटौती, ग्राहकों को मिलेगा GST में छूट का लाभ

Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

45 हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक सस्ती होंगी कारें, 22 सितंबर से बदल जाएगा कारों का प्राइस गेम

अब बाइक-कार खरीदना हुआ आसान, नवरात्रि से पहले घट गए दाम; होंडा, जीप, यामाहा और बजाज की गाड़ियां हुईं सस्ती, जानिए कितनी मिलेगी छूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >