अगर आप अपने परिवार के लिए एक अच्छी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Simple Energy One Gen 2 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. यह स्कूटर सिर्फ पेट्रोल का खर्च बचाने में ही मदद नहीं करती, बल्कि लंबी दूरी तक चलती है और इसमें रोज के सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह मिलती है. रोज ऑफिस जाने, बाजार जाने या घर के दूसरे कामों के लिए भी यह स्कूटर काफी काम की हो सकती है. आइए बिन देर किए जानते हैं इस स्कूटर की खूबियों के बारे में.
स्टोरेज की नहीं होगी कमी
परिवार के साथ स्कूटर पर निकलते समय सिर्फ हेलमेट ही नहीं, बल्कि कई और सामान भी साथ रखना पड़ता है. कभी बच्चों का स्कूल बैग, कभी घर का राशन, बारिश में रेनकोट तो कभी बाजार से खरीदा सामान. ऐसे में स्कूटर में अच्छी स्टोरेज होना काफी काम आता है. इस मामले में Simple One Gen 2 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें सीट के नीचे 35 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है. इसमें रोजमर्रा का काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है.
शहर के ट्रैफिक में फास्ट और इजी होगी राइड
इसकी टॉप स्पीड 115km/h है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर तुरंत टॉर्क देती है, जिससे स्कूटर तेजी से और काफी स्मूद तरीके से एक्सीलरेट करता है. यानी शहर की रोजमर्रा की राइड में आपको ट्रैफिक के बीच बार-बार स्पीड एडजस्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: 165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत
हर दिन की जरूरतों के लिए दमदार बैटरी
Simple One Gen 2 में 5 kWh की बैटरी दी गई है. इसे 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे 20 मिनट का समय लगता है. ऐसे में स्कूटर को रात में चार्जिंग पर लगाना सबसे अच्छा रहेगा. रात में घर आने के बाद इसे चार्ज कर दें और सुबह स्कूटर पूरी तरह तैयार मिलेगा. इससे आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी.
सिंगल चार्ज में पूरा कर पाएंगे लंबा सफर
कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर फुल चार्ज में 265 किलोमीटर तक (IDC) की रेंज देती है. यानी एक बार चार्ज करने के बाद आप आराम से अपने रोजमर्रा के कई काम निपटा सकते हैं, जैसे ऑफिस आना-जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या लाना, किराने का सामान खरीदना और शहर के दूसरे छोटे-मोटे कामों के लिए निकलना.
कीमत के साथ फीचर्स भी हैं दमदार
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है. कीमत के साथ-साथ इसमें फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है. स्कूटर में 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी और मैप नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, लो बैटरी इंडिकेटर और OTA अपडेट्स भी दिए गए हैं. इतना ही नहीं, स्कूटर में आपको 6 (Eco X, Eco, Ride, Air, Sonic और Sonic X) राइडिंग मोड्स भी मिल जाते हैं.
ये भी पढ़ें: बारिश और इमरजेंसी ब्रेकिंग में आएंगे काम, ये 5 स्कूटर देते हैं ABS की सेफ्टी, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
