Shahrukh Khan Car Collection: बेंटले से लेकर बीएमडब्लू तक, इन लग्जरी कारों के शौकीन हैं शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan का आज जन्म दिन है. उनका जन्म आज ही के दिन साल 1965 में हुई थी. Shahrukh Khan आज पूरे 57 साल के हो गए हैं. उनके इस जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में बताने वाले हैं. चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर

Shahrukh Khan Car Collection: बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan का आज जन्मदिन है. वे आज पूरे 57 साल के हो गए हैं. बता दें उनका जन्म आज ही के दिन साल 1965 में हुआ था. क्या आप जानते हैं अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में राज करने वाले Shahrukh Khan लक्ज़री कार के शौक़ीन हैं? अगर नहीं जानते तो बता दें उनके पास कई प्रीमियम और लग्जरी कार्स मौजूद हैं. इस स्टोरी में हम आपको उनके कार कलेक्शन की एक झलक दिखाने की कोशिश करेंगे.

Rolls Royce Phantom VII: Shahrukh Khan की कार कलेक्शन में सबसे पहली कार रोल्स रॉयस फैंटम VII है. इस कार की कीमत 8.99 करोड़ रुपये से लेकर 10.48 करोड़ के बीच है. इस कार में 6749cc का इंजन दिया गया है और 563bhp की पावर जेनरेट कर सकता है.

Bentley Continental GT: Shahrukh Khan के कार कलेक्शन में दूसरी कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी है. इस कार की कीमत 3.29 करोड़ रुपये से शुरू होती है. यह कार 3993cc से लेकर 5998cc इंजन के साथ आती है वहीं पावर आउटपुट की बात जकरें तो इसका इंजन 500bhp से लेकर 626bhp तक का पावर जेनरेट कर सकता है.

BMW 7 Series: Shahrukh Khan के पास BMW 7 सीरीज की भी कार मौजूद है. इस कार की कीमत 1.42 करोड़ से लेकर 1.76 लाख रुपये के बीच रखी गयी है. इस कार में 2998cc का इंजन दिया गया है और यह 335bhp का पावर जेनरेट कर सकता है.

Audi A8 L: Audi A8 L की बात करें तो इस कार में कंपनी ने 2995cc का इंजन दिया है. यह इंजन 338bhp का पावर जेनरेट कर सकता है. वहीं अगर इसके कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 1.29 करोड़ रुपये है.

BMW i8: BMW i8 की अगर बात करें तो इसमें 1499cc का इंजन दिया गया है. इसका इंजन 228bhp की पावर जेनरेट कर सकता है. इस स्पोर्ट्स कार के कीमत पर नजर डालें तो इसकी शुरूआती कीमत 2.14 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >