शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के किंग ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारों के भी बड़े शौकीन माने जाते हैं. उनके गैरेज में पहले से Rolls-Royce Cullinan, Bentley Continental GT और कई शानदार सुपर लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं, जो उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को दिखाती है. अब इस शानदार कलेक्शन में एक और दमदार नाम जुड़ गया है Cadillac Escalade. अपनी दमदार रोड प्रेजेंस, पावरफुल इंजन और हाई-एंड फीचर्स के लिए मशहूर यह अमेरिकन SUV इन दिनों किंग खान के कार कलेक्शन की सबसे चर्चित गाड़ियों में शामिल हो गई है, जिसकी कीमत भारत में करीब 5 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं इस 5 करोड़ की गाड़ी की खासियत.
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस
Cadillac Escalade का आकार और डिजाइन इसे सड़क पर बेहद अलग पहचान देता है. SUV की लंबाई 5382mm से ज्यादा है, जबकि इसकी ऊंचाई करीब 1948mm है. इस विशाल SUV में 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 420hp की पावर और 624Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. यह SUV सिर्फ 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसके हाई-परफॉर्मेंस V वेरिएंट में सुपरचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है, जो 682hp की दमदार पावर देता है.
फीचर्स भी हैं बेहद लग्जरी
Cadillac Escalade में कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 38-इंच का ट्रिपल कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 36 स्पीकर्स तक वाला AKG ऑडियो सिस्टम, एयर सस्पेंशन, एडैप्टिव डैम्पर्स और Super Cruise हैंड्स-फ्री हाईवे असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसके अलावा, SUV में 6 या 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है और केबिन का इंटीरियर बेहद लग्जरी फील देता है.
हॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुकी है यह SUV
Cadillac Escalade सिर्फ सेलिब्रिटीज के बीच ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में भी काफी पॉपुलर रही है. यह SUV The Matrix Reloaded, The Hangover, The Sopranos और The Fate of the Furious जैसी फिल्मों और शोज में नजर आ चुकी है.
इसके अलावा David Beckham, Cristiano Ronaldo, Adam Sandler और Travis Barker जैसे कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी इस SUV के मालिक हैं.
यह भी पढ़ें: लॉन्ग ड्राइव होगी लग्जरी, भारत की ये 5 MPVs आती हैं कैप्टन सीट्स के साथ, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू
