Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: किसे खरीदने पर सबसे कम EMI देनी होगी?

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारतीय बाजार में नई एडवेंचर बाइक है. यह येजदी एडवेंचर को टक्कर देती है. इस आर्टिकल में हम दोनों की EMI की तुलना करेंगे ताकि आप सही बाइक चुन सकें.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारतीय टू-व्हीलर बाजार के एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट मे नई एंट्री है. यह रॉयल एनफील्ड की तरफ से सबसे किफायती हिमालयन बैज वाली ADV के रूप मे आती है, जिसके पोर्टफोलियो मे पहले से ही हिमालयन 450 मौजूद है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 मे वही LS440 443 cc इंजन दिया गया है जो इसकी साथी बाइक स्क्रैम 440 मे मिलता है. हालांकि, एक ही LS प्लेटफॉर्म, एक ही इंजन और एक ही गियरबॉक्स होने के बावजूद, इनमें कुछ अंतर हैं.

Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: दोनों में अंतर

बाइक कंपनी ने हिमालयन 440 को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो हिमालयन नाम के साथ एक ऐसी ADV खरीदना चाहते है जो खराब रास्तों की चुनौतियों को आसानी से संभाल सके, लेकिन इसमें इसकी बड़ी बाइक हिमालयन 450 जैसी कॉम्प्लेक्सिटी न हो. ₹2.29 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध यह नई एडवेंचर मोटरसाइकिल ग्राहकों को तीन रंगों का ऑप्शन देती है, जिसमें मस्टैंग ब्राउन, सेला ब्लैक और नेलांग व्हाइट शामिल हैं. 

Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: EMI कंपैरिजन 

हिमालयन 440 का मुकाबला येजदी एडवेंचर जैसे चैलेंजर्स से है, जिसकी कीमत ₹2,12,969 (एक्स-शोरूम) है. अगर आप एक ADV खरीदने की योजना बना रहे है और ये दोनों मॉडल आपकी पसंद मे शामिल है, तो यहां एक क्विक तुलना दी गई है कि आपको हर महीने कितनी EMI देनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: एथर रिज्टा vs ओला एस1 प्रो: डेली 40 से 60 किलोमीटर चलने के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है सबसे बेहतर?

Royal Enfield Himalayan 440 vs Yezdi Adventure: कितनी EMI देनी होगी

मॉडल और वेरिएंटलोन (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमासिक EMI
Royal Enfield Himalayan 440₹2,29,0009.5%24 महीने₹10,514
Yezdi Adventure₹2,12,9699.5%24 महीने₹9,778

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 और येजदी एडवेंचर की मंथली EMI की गिनती करने के लिए, हमने लोन की राशि को बाइक की एक्स-शोरूम कीमत का 100% माना है, जबकि ब्याज दर 9.5% रखी गई है. लोन चुकाने की समय सीमा 24 महीने मानी गई है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 की कीमत ₹2,29,000 (एक्स-शोरूम) है, जबकि येजदी एडवेंचर की कीमत ₹2,12,969 (एक्स-शोरूम) है.

ये भी पढ़ें: 294cc का इंजन, 6 स्पीड गियर और 27.1hp पावर... Royal Enfield को टक्कर देने उतरी Jawa 42 All Stars

इन बातों का ध्यान देना जरूरी 

हालांकि, ग्राहकों को एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर महीने की EMI कई बातों के आधार पर बदल सकती है, जैसे चुना गया मॉडल या वेरिएंट, डाउनपेमेंट की रकम, लिया गया लोन अमाउंट, ब्याज दर और लोन चुकाने का समय आदि.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >