Royal Enfield की बाइक खरीदने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

आप भी Royal Enfield खरीदने का प्लान बना रहे हैं? सिर्फ लुक्स और ब्रांड नेम देखकर फैसला न करें. सही मॉडल का चुनाव, राइडिंग कम्फर्ट, खर्च, हैंडलिंग और नए फीचर्स जैसी कुछ जरूरी बातों को पहले समझ लेना जरूरी है. आइए डिटेल में इसे जानते हैं.

Royal Enfield बाइक खरीदना सिर्फ एक मशीन लेना नहीं होता, बल्कि एक अलग तरह का राइडिंग मजा होता है. ये बाइक फास्ट स्पीड के नंबरों से ज्यादा आराम से चलने और लंबे समय तक आसानी से चलाने के लिए जानी जाती है. लेकिन एक बात बहुत जरूरी है कि खरीदने से पहले इसका टेस्ट राइड जरूर करें. क्योंकि इसमें थोड़ा वाइब्रेशन होता है, जो हर आदमी को अलग-अलग महसूस हो सकता है. टेस्ट राइड से आपको पता चल जाएगा कि ये बाइक आपके लिए सही है या नहीं. आइए जानते हैं ऐसी 5 जरूरी बातें, जिन्हें Royal Enfield बाइक लेते समय आपको जरूर चेक करना चाहिए.

मेंटेनेंस और सर्विस की जरूरतों को चेक करें

Royal Enfield बाइक की देखभाल (maintenance) बहुत जरूरी होती है. अगर आप इसे सही समय पर सर्विस करवाते रहते हैं, तो बाइक हमेशा स्मूद चलती है. इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, जिससे रिपेयर करवाना काफी आसान हो जाता है. बस एक बात का ध्यान रखें कि आपके आसपास अच्छा सर्विस सेंटर होना चाहिए. नजदीकी सर्विस सेंटर होने से आपका समय भी बचता है और मेहनत भी कम लगती है.

माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी की जानकारी लें

Royal Enfield की बाइक्स आमतौर पर माइलेज के मामले में ज्यादा फोकस फ्यूल-सेविंग पर नहीं बल्कि पावर और राइडिंग एक्सपीरियंस पर करती हैं. अगर 350cc मॉडल की बात करें तो ये आपको लगभग 30 से 40 kmpl तक का माइलेज दे देती हैं. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि माइलेज हमेशा एक जैसा नहीं रहता. आपकी राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक कंडीशन और बाइक कौन सा इंजन (350cc, 450cc या 650cc) है पर काफी फर्क पड़ता है.

यह भी पढ़ें: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती हैं Royal Enfield की बाइक्स, जानिए 6 बड़ी वजहें

अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनें

Royal Enfield हर तरह के राइडर्स के लिए अलग-अलग मॉडल पेश करता है. अगर आपको कम्फर्ट और क्लासिक स्टाइल पसंद है, तो Classic सीरीज आपके लिए है, वहीं अगर आप हल्की और शहर में आसानी से चलने वाली बाइक चाहते हैं, तो Hunter 350 एक बढ़िया ऑप्शन है. इसके अलावा Meteor मॉडल खास तौर पर लंबी राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसलिए सही Royal Enfield चुनना पूरी तरह आपके यूज और राइडिंग स्टाइल पर डिपेंड करता है.

शहर के ट्रैफिक में बाइक का वजन और हैंडलिंग का ध्यान रखें

Royal Enfield की बाइक्स थोड़ी भारी होती हैं. हाईवे पर ये वजन उन्हें शानदार स्टेबिलिटी देता है, लेकिन शहर की ट्रैफिक में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. लेकिन जैसे-जैसे आप इन्हें चलाने लग जाते हैं, वैसे-वैसे इसका कंट्रोल आसान लगने लगता है. बाइक का बैलेंस समय के साथ और बेहतर महसूस होने लगता है. हालांकि, अगर आप कम हाइट के राइडर हैं तो बाइक लेने से पहले सीट हाइट और कंफर्ट जरूर चेक कर लेना बेहतर रहेगा.

फीचर्स और मॉडर्न अपडेट्स पर एक नजर डालें

आज के नए Royal Enfield बाइक्स अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली हो गए हैं. अब इनमें सिर्फ दमदार इंजन ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की राइडिंग को आसान बनाने वाले कई फीचर्स भी मिलते हैं. अगर बात करें कुछ पॉपुलर मॉडल्स की, जैसे Hunter 350, Classic 350 और Continental GT 650, तो इनमें आपको सेमी-डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. वहीं दूसरी तरफ Guerrilla 450, Himalayan 450 और Bear 650 जैसे नए मॉडल्स में फुल TFT डिस्प्ले दिया गया है. सेफ्टी के लिए इनमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 125cc वाली बाइक्स भी बन गई हैं सुपर सेफ, इन 4 मॉडलों में मिलता है ABS फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >