देश में बजाज प्लसर का क्रेज काफी ज्यादा है. खासकर युवाओं के बीच इस बाइक का जबरदस्त क्रेज है. इसी बीच कंपनी की आने वाली नई अपडेटेड Bajaj Pulsar 150 को लॉन्च से पहले डीलरशिप पर देखा गया है, जिससे इस बाइक के अपडेटेड प्लेटफॉर्म और इक्यूपमेंट्स की सबसे क्लियर झलक देखने को मिली है. आने वाला यह मॉडल बजाज ऑटो के वाइडर-प्लसर प्रोडक्ट ऑफेंसिव का पार्ट्स जैसा लगता है, जिसमें अपडेटेड प्लसर एन160 और नेक्स्ट जनरेशन की 125 शामिल हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
बजाज प्लसर 150 में नया फ्रेम और सस्पेंशन
नई बजाज प्लसर 150 पूरी तरह से रिवाइज्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसमें सिंगल डाउन-ट्यूब फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो कई सालों से क्लासिक प्लसर रेंज को सपोर्ट करने वाले पुराने आर्किटेक्चर की जगह लेता है. इसमें एक और महत्वपूर्ण बदलाव पीछे की तरफ देखने को मिला है, जहां मोटरसाइकिल के पिछले मॉडल के ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक लगाया गया है. इसमें आगे की तरफ कन्वेंशनल टेलीस्कोपिक फोर्क पहले की तरह ही है. यह सेटअप नई प्लसर 125 में देखे गए बदलाओं जैसा ही है और इससे 150cc मॉडल को अधिक मॉडर्न चेसिस लेआउट मिलेगा.
बजाज प्लसर 150 का इंजन कैसा होगा?
नई बजाज प्लसर 150 में सबसे मुख्य मैकेनिकल अपडेट इसके इंजन में हुआ है. जहां मौजूदा प्लसर 150 में एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल होता है, वहीं नई बाइक में एयर, ऑयल-कूल्ड इंजन दी गई है. एक्स्ट्रा कूलिंग सिस्टम से थर्मल मैनेजमेंट में सुधार हो सकता है और बजाज को इंजन की ट्यूनिंग अधिक फ्लेक्सीबिलिटी मिल सकता है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले डीलरशिप पर दिखी नई Bajaj Pulsar 125, पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक में आई नजर
जानकारी के लिए बता दूं, की मौजूदा बजाज प्लसर 150 में 149.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो 14 हॉर्सपावर और लगभग 13.3 nm टॉर्क जेनरेट करता है. नए इंजन में भी लगभग यही इंजन मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसके अंतिम परफॉर्मेंस आंकड़े और गियरबॉक्स से जुड़े अपडेट्स लॉन्च के समय ही बताए जाएंगे.
बजाज प्लसर 150 अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स
बजाज की अपडेटेड प्लसर 150 में पहले जैसे ही डिजाइन रखे गए हैं, लेकिन कई डिटेल्स में बदलाव किया गया है. इसमें नया हेडलाइट कवर, एक्सटेंशंस फ्यूल टैंक और सिग्नेचर ट्विन एलईडी टेललैंप के साथ पतला टेल सेक्शन दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 4V vs TVS Apache RTR 160 4V: दोनों में से कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार? देखें कंपैरिजन
इस बाइक में कलर एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिखाई देता है, जो ओल्ड मॉडल में देखे गए सिंपल डिस्प्ले की तुलना में एक यूजफुल अपग्रेड होना चाहिए. इसके अलावा अन्य दिखाई देने वाले कंपोनेंट्स में अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं, जबकि स्टाइलिंग में बदलाव लाने के बजाय नई दिशा में जाने के बजाज प्लसर की पहचान को बनाए रखती है.
