Most Fuel Efficient SUV: शौक अब जेब पर भारी नहीं, माइलेज में कौन है नंबर वन?

Most Fuel Efficient Petrol Compact SUVs: जानिए भारत की टॉप 10 कॉम्पैक्ट पेट्रोल SUV कौन-सी हैं जो देती हैं सबसे बेहतरीन माइलेज, और कंपनियों का क्या कहना है E20 फ्यूल के असर पर- Toyota की चेतावनी और Tata Motors का भरोसा

Most Fuel Efficient Petrol Compact SUVs

SUV का शौक अब जेब पर भारी नहीं. SUV का स्टाइल और ऊंचा ड्राइविंग एक्सपीरियंस हर किसी को पसंद आता है. लेकिन पेट्रोल की कीमतें आम आदमी की चिंता बढ़ा देती हैं. ऐसे में सवाल उठता है – SUV तो चाहिए, लेकिन माइलेज भी तगड़ा होना चाहिए. ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मौजूद टॉप 10 पेट्रोल कॉम्पैक्ट SUVs की लिस्ट तैयार की गई है, जो ARAI द्वारा प्रमाणित माइलेज के आधार पर रैंक की गई हैं.

टॉप 10 पेट्रोल कॉम्पैक्ट SUVs और उनका माइलेज

रैंकमॉडल नामइंजन स्पेसिफिकेशनट्रांसमिशन टाइपमाइलेज (km/l)
1Maruti Fronx / Toyota Taisor1197cc, 4-सिलिंडर पेट्रोल5-स्पीड AMT22.80
2Renault Kiger999cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल5-स्पीड मैनुअल20.50
3Mahindra XUV 3XO1197cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल6-स्पीड मैनुअल20.10
4Nissan Magnite999cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल5-स्पीड मैनुअल20.00
5Maruti Suzuki Brezza1462cc, 4-सिलिंडर पेट्रोल6-स्पीड ऑटोमैटिक19.80
6Skoda Kylaq999cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल6-स्पीड ऑटोमैटिक19.68
7Kia Sonet998cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल7-स्पीड DCT19.20
8Hyundai Venue998cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल6-स्पीड मैनुअल18.27
9Kia Syros998cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल6-स्पीड मैनुअल18.20
10Tata Nexon1199cc, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल5-स्पीड मैनुअल17.44

Most Fuel Efficient Petrol Compact SUVs: चार्ट से क्या समझ आता है?

  • Maruti Fronx और ToyotaTaisor सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs हैं, जो AMT ट्रांसमिशन में 22.80 km/l तक देती हैं.
  • Turbo पेट्रोल इंजन वाले मॉडल्स माइलेज में आगे हैं, खासकर Renault, Nissan और Mahindra के विकल्प
  • Manual ट्रांसमिशन आमतौर पर ज्यादा माइलेज देता है, लेकिन कुछ ऑटोमैटिक वेरिएंट्स (जैसे Brezza और Kylaq) भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं
  • अगर आप माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, तो Fronx, Kiger और XUV3XO जैसे विकल्प आपके लिए सबसे उपयुक्त हो सकते हैं.

इथेनॉल फ्यूल पर बहस भी जरों पर

Toyota ने हाल ही में चेताया कि E20 इथेनॉल फ्यूल उन गाड़ियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है जो E10 के लिए डिज़ाइन की गई हैं. वहीं Tata और Bajaj का दावा है कि उनकी गाड़िया E20 के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

SUV खरीदने से पहले माइलेज और फ्यूल टाइप जरूर जांचें

अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, बजट में फिट बैठे और पेट्रोल की खपत कम करे- तो टाटा नेक्सॉन और किया साइरोस जैसे विकल्पों पर जरूर नजर डालें.

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

Fact Check: क्या Honda ZR-V Hybrid भारत में ₹5,350 EMI और 39 kmpl माइलेज के साथ लॉन्च हुई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >