लॉन्च से पहले नई Maruti Brezza Facelift ने किया कमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Maruti Suzuki Brezza Facelift कल भारत में लॉन्च होगी. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में बढ़िया नंबर्स हासिल किए हैं.

मारुति सुजुकी कल भारत में नई Brezza Facelift लॉन्च करने जा रही है. लेकिन ऑफिसियल कीमतों के ऐलान से पहले ही इस कॉम्पैक्ट SUV ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नई Brezza को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस शानदार सेफ्टी स्कोर के साथ यह अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध मारुति सुजुकी की सबसे सेफ कारों में शामिल हो गई है.

Maruti Suzuki Brezza Facelift: एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन

  • अगर बात करें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) की, तो Maruti Suzuki Brezza Facelift ने यहां शानदार परफॉर्म करते हुए 32 में से 30.41 अंक हासिल किए.
  • फ्रंट ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इस SUV को 16 में से 14.41 अंक मिले.
  • सामने बैठे पैसेंजर की बात करें तो उसके सिर, गर्दन, छाती और टिबिया (पैर के निचले हिस्से की हड्डी) को भी 'Good' सेफ्टी मिली. वहीं पैरों की सेफ्टी 'Adequate' रही.
  • साइड डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे पूरे 16 में से 16 अंक मिले और 'Good' रेटिंग हासिल हुई. 
  • साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी डमी के शरीर के सभी हिस्सों की सेफ्टी को 'Good' रेटिंग दी गई.

Maruti Suzuki Brezza Facelift: चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में भी इस SUV ने शानदार परफॉर्म किया. इसे कुल 49 में से 43 अंक मिले. खास बात यह रही कि 18 महीने के बच्चे और 3 महीने के शिशु के डमी टेस्ट में कार ने 12 में से पूरे 12 अंक हासिल किए.

Maruti Suzuki Brezza Facelift: डिजाइन

2026 Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट को पहली नजर में देखकर आपको बिल्कुल नया मॉडल नहीं लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी ने इसकी लुक को बरकरार रखा है. इस बार पूरी तरह नया डिजाइन देने की बजाय Maruti Suzuki ने SUV में कई छोटे लेकिन जरूरी बदलाव किए हैं. सामने की तरफ नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड बंपर, नए लाइटिंग सिग्नेचर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ₹1.45 करोड़ में लॉन्च हुई Mercedes-AMG E 53, मिलेगी 585hp की पावर और 100Km तक की इलेक्ट्रिक रेंज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >