Alto से WagonR तक, क्या सच में महंगी होने जा रही Maruti Car?

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी छोटी कारों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है. एस-प्रेसो, ऑल्टो K10, सेलेरियो और वैगन-आर पर पहले मिली थी राहत. कंपनी जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है.

Maruti Suzuki Price Hike: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने संकेत दिए हैं कि उसकी लोकप्रिय छोटी कारों की कीमतें जल्द ही बढ़ सकती हैं. कंपनी ने सितंबर में जीएसटी दरों में कटौती के बाद अपने स्तर पर भी दाम घटाए थे, जिससे बिक्री में जबरदस्त उछाल आया. लेकिन अब कंपनी रणनीतिक मूल्य निर्धारण पर दोबारा विचार कर रही है और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है.

जीएसटी कटौती के बाद कार खरीदना हुआ था सस्ता

पिछले साल सितंबर में सरकार ने छोटी कारों पर जीएसटी दरें घटाईं. इसके बाद मारुति ने भी ग्राहकों को राहत देते हुए अपनी कई एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में भारी कटौती की थी. इस कदम से बाजार में मांग बढ़ी और कंपनी की बिक्री में तेजी आई.

किन मॉडलों पर मिली थी राहत?

मारुति ने अपने लोकप्रिय मॉडल्स पर कीमतें घटाईं थीं.

  • एस-प्रेसो की कीमतों में ₹1,29,600 तक की कमी
  • ऑल्टो K10 में ₹1,07,600 तक की कटौती
  • सेलेरियो में ₹94,100 तक की राहत
  • वैगन-आर में ₹79,600 तक की कमी

इन कटौतियों ने बजट ग्राहकों को बड़ी राहत दी और बिक्री में उछाल दर्ज हुआ.

कंपनी का मकसद- ज्यादा लोगों तक पहुंच

मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एवं सेल्स प्रमुख पार्थो बनर्जी ने कहा कि छोटी कारों के दाम कम करने का मकसद था कि ज्यादा से ज्यादा लोग कार खरीद सकें. उन्होंने साफ किया कि कंपनी अब इस रणनीति पर दोबारा विचार कर रही है और जल्द ही फैसला लेगी कि कीमतें फिर से बढ़ाई जाएं या मौजूदा स्तर पर बरकरार रखी जाएं.

बुकिंग वाले ग्राहकों को राहत

कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि जिन ग्राहकों ने पहले ही कार बुक कर ली है, उन्हें अगले 15-20 दिनों तक पुराने दामों पर ही गाड़ियां मिलती रहेंगी. यानी फिलहाल बुकिंग किए हुए ग्राहकों पर संभावित बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा.

Maruti Suzuki Price Hike: जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

मारुति ने संकेत दिए हैं कि कीमतों पर अंतिम फैसला बहुत जल्द घोषित किया जाएगा. ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि अगर दाम बढ़ते हैं तो यह छोटे बजट वाले ग्राहकों के लिए झटका साबित हो सकता है. वहीं, कंपनी के लिए यह कदम मुनाफे और बाजार रणनीति के लिहाज से अहम होगा.

यह भी पढ़ें: 365 दिन में 22.55 लाख गाड़ियां बनाकर मारुति सुजुकी ने रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें: ऑल्टो से ग्रैंड विटारा तक, मारुति ने बिक्री में मचा दी धूम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >