भारत के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में जल्द ही महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर और नई टोयोटा हिलक्स के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ही पिकअप ट्रेडिशनल बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं, लेकिन महिंद्रा अपने नए मॉडल में कुछ ऐसे फीचर्स देने वाली है, जो टोयोटा हिलक्स में देखने को नहीं मिलते. आइए जानते हैं इन दोनों पिकअप के बीच के 3 बड़े अंतर, जो स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को खास बना सकते हैं.
रियर डिस्क ब्रेक
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जबकि नई टोयोटा हिलक्स में अभी भी पीछे ड्रम ब्रेक का यूज किया गया है. रियर डिस्क ब्रेक मिलने से महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का ब्रेकिंग सेटअप थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और एडवांस नजर आता है. खासकर बार-बार ब्रेक लगाने की सिचुएशन में डिस्क ब्रेक गर्मी को बेहतर तरीके से बाहर निकालने में मदद करते हैं. ऐसे में ब्रेकिंग हार्डवेयर के मामले में यह दोनों लाइफस्टाइल पिकअप के बीच एक बड़ा अंतर बन जाता है.
ये भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन से कितना अलग? जानिए कौन-कौन से फीचर्स हुए गायब
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के केबिन में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने वाला है. कंपनी के टीजर और डिजाइन स्केच में इस फीचर की झलक मिल चुकी है. इससे साफ है कि पिकअप के केबिन को काफी फीचर-रिच रखा जाएगा. खास बात यह है कि नए टोयोटा हिलक्स में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर नहीं मिलता. ऐसे में रोजमर्रा की ड्राइविंग के दौरान केबिन कम्फर्ट के मामले में स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को हिलक्स पर बढ़त मिल सकती है.
18-इंच के अलॉय व्हील्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके दमदार और मस्कुलर लुक को और उभरकर सामने लाते हैं. बड़े पहियों की वजह से पिकअप का स्टांस ज्यादा ऊंचा नजर आता है. वहीं, नई टोयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट में 17-इंच के रिम्स मिलते हैं. यानी व्हील साइज के मामले में स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर एक कदम आगे है, जबकि हिलक्स अपने 17-इंच सेटअप के साथ ज्यादा सटल लुक बरकरार रखती है.
ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी
