8 वेरिएंट मे आई है Mahindra BE 6 Sporteq, ₹19.45 लाख से शुरू कीमत में जानें कौन-सा मॉडल है परफेक्ट

महिंद्रा ने अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 का नाम बदलकर BE 6 Sporteq कर दिया है. इसमें नए फीचर्स, 70kWh बैटरी ऑप्शन और अट्रैक्टिव कीमत शामिल है. यह कुल 8 वेरिएंट्स में आई है. आइए सभी की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

महिंद्रा ने अपनी एंट्री-लेवल बोर्न-इलेक्ट्रिक SUV, BE 6 के लाइन-अप में बदलाव किया है और इसके नाम में 'Sporteq' जोड़ दिया है. BE 6 Sporteq में कुछ नए फीचर्स, नया 70kWh बैटरी ऑप्शन और बहुत कुछ मिलता है. कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए रेंज से लेकर कई सारे नए फीचर्स जोड़े हैं, जिसके बाद यह पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बन गई है. ऐसे में अब लोगों के लिए इसके बारे में जानना और इंटरेस्टेड हो गया है. आइए BE 6 Sporteq लाइन-अप को डिटेल में समझते हैं.

महिंद्रा BE 6 Sporteq कीमत और पॉवरट्रेन

BE 6 Sporteq की कीमत Rs 19.45 लाख से शुरू होती है, जो पुराने BE 6 से Rs 85,000 ज्यादा है. इसके टॉप मॉडल की कीमत Rs 26.95 लाख तक जाती है. इसके कुल सात वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें One, Two, Three, Three+, Four, FE और FE Four शामिल हैं. FE का मतलब BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition है, जिसमें स्पोर्टी लुक्स दिए गए हैं. इसका एक Launch Edition भी है, जो टॉप-स्पेक्टेक Four वेरिएंट पर बेस्ड है और खास एक्सटीरियर व इंटीरियर फिनिश के साथ आता है.

वेरिएंट59kWh बैटरी70kWh बैटरी79kWh बैटरी
One₹19.45 लाख
Two₹20.95 लाख
Three₹21.95 लाख₹22.95 लाख
Three+₹23.95 लाख₹24.95 लाख
Four / Launch Edition₹26.95 लाख
FE₹24.45 लाख
FE Four₹26.95 लाख

BaaS अब मिलेगा 

महिंद्रा ने BE 6 Sporteq के साथ BaaS (बैटरी-ऐज-अ-सर्विस) का ऑप्शन भी शुरू कर दिया है. BaaS चुनने पर इसके निचले One और Two वेरिएंट की कीमत घटकर क्रमश: Rs 11.45 लाख और Rs 12.95 लाख हो जाती है, यानी सीधे Rs 8 लाख की कमी. इसका बैटरी रेंटल चार्ज Rs 3.75/km रखा गया है. बाकी वेरिएंट्स के लिए BaaS की कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

महिंद्रा BE 6 Sporteq: पावरट्रेन और चार्जिंग डिटेल

फीचर59kWh70kWh79kWh
मोटर सेटअपरियररियररियर
पावर231 HP245 HP286 HP
टॉर्क380 HP380 NM380 NM
ड्राइव लेआउटRWDRWDRWD
MIDC दावा की गई रेंज548 KM651 KM683 KM
10-100% 7.2kW AC चार्जिंग समय8.7 घंटे10.2 घंटे11.7 घंटे
10-100% 11.2kW AC चार्जिंग समय6 घंटे7 घंटे8 घंटे
20-80% DC चार्जिंग समय20 मिनट (120kW)20 मिनट (160kW)20 मिनट (180kW)

BE 6 Sporteq में पहले वाले 59kWh और 79kWh बैटरी ऑप्शन बने हुए हैं, लेकिन इसमें नया 70kWh का पैक भी जोड़ा गया है जो महिंद्रा XEV 9S में आया था. सभी बैटरियों में सिंगल रियर-माउंटेड (RWD) मोटर मिलती है जो 380Nm का टॉर्क देती है. 59kWh बैटरी 231hp, 70kWh बैटरी 245hp और 79kWh बैटरी 286hp की पावर देती है. इनकी MIDC-सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 548km, 651km और 683km है. तीनों बैटरियां 11.2kW और 7.2kW AC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं. वहीं DC चार्जिंग सपोर्ट 59kWh के लिए 120kW, 70kWh के लिए 160kW और 79kWh के लिए 180kW तक है.

महिंद्रा BE 6 Sporteq कलर ऑप्शंस

स्टैंडर्ड BE 6 Sporteq में सात बाहरी रंग मिलते हैं, जिसमें Deep Forest, Desert Myst, Everest White, Firestorm Orange, Ruby Velvet (न्यू कलर), Stealth Black और Tango Red शामिल हैं. FE वेरिएंट्स में खास Rosso Impulso फिनिश मिलती है, लेकिन यह Deep Forest, Desert Myst, Tango Red और Ruby Velvet रंगों में नहीं आता. वहीं, BE 6 Sporteq Launch Edition सिर्फ Graphite Storm कलर में आता है.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की नई पिकअप ट्रक खरीदने का है प्लान? अभी करना होगा इंतजार, जानें कब और कितने में आएगी

केबिन के लिए कुल चार कलर स्कीम दी गई हैं. बेस One वेरिएंट में Sage Green और Grey इंटीरियर फिनिश है, जबकि Two, Three, Three+ और Four वेरिएंट्स में Racing Tan और Black दिया गया है. FE वेरिएंट्स में खास Black और Firestorm Orange कलर स्कीम है, जबकि Launch Edition में Racing Tan फिनिश मिलती है.

महिंद्रा BE 6 Sporteq वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स

One

  • बैटरी ऑप्शन्स: 59kWh
  • 6 एयरबैग्स
  • पार्किंग सेंसर्स के साथ रियर-व्यू कैमरा
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • टायर इन्फ्लेटर
  • फ्रंट और रियर डिस्क ब्रे
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स
  • ESP
  • ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक बूस्टर
  • ड्राइवर ड्रॉसीनेस डिटैक्शन सिस्टम
  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
  • DRLs के साथ LED हेडलैम्प्स
  • ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स
  • इल्यूमिनेटेड महिंद्रा लोगो
  • LED टेल-लैम्प्स
  • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग
  • 12.3-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन
  • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • हेलो लूप डैशबोर्ड डिजाइन
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • बटन और इल्यूमिनेटेड महिंद्रा लोगो वाला स्टीयरिंग व्हील
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • रियर AC वेंट्स
  • PawPal, Keep, CampMe और Valet मोड्स
  • चार्ज शेड्यूलिंग फंक्शन
  • ड्राइव मोड्स: Default, Range, Everyday, Race, Custom, Snow
  • Drift Mode
  • Revive इमरजेंसी फंक्शन (0 पर्सेंट बैटरी होने पर चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक्स्ट्रा रेंज देता है)
  • मल्टिपल लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग
  • फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स
  • क्रूज कंट्रोल
  • वर्चुअल इंजन साउंड्स
  • कनेक्टेड कार टेक
  • ट्रिप के दौरान दोस्तों/फैमिली को ट्रैक करने के लिए Tribe Drive फंक्शन
  • 6-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  • केबिन प्री-कूलिंग फंक्शन
  • इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • तीन Type-C USB पोर्ट्स (आगे 15W और 65W, पीछे 65W)
  • रियर डिफॉगर
  • कूल्ड कंसोल स्टोरेज
  • 60:40 स्प्लिट सेकेंड-रो सीट्स (दो स्टेप रिक्लाइन के साथ)
  • सेकेंड-रो आर्मरेस्ट

Two

बैटरी ऑप्शन्स: 59kWh

  • डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम
  • डिजिटल की और NFC कार्ड सपोर्ट
  • 12.3-इंच पैसेंजर स्क्रीन (ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप)
  • पैसेंजर स्क्रीन के लिए पैरेंटल लॉक
  • हॉरिजोन्टल डैशबोर्ड लेआउट
  • लेदरेट-व्रैप्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल और डोर ट्रिम्स
  • लेदरेट स्टीयरिंग व्हील
  • लेदरेट गियर सेलेक्टर
  • 540-डिग्री कैमरा (360 डिग्री + अंडरफ्लोर व्यू)
  • मैनुअल ड्राइव-वीडियो रिकॉर्डिंग
  • अलग-अलग टायर मॉनिटरिंग के साथ TPMS
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर्स
  • ऑटोमैटिक डिटैक्शन के साथ यूजर प्रोफाइल्स
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • ऑटो डिफॉगर
  • वायरलेस चार्जिंग पैड

Three / FE

  • बैटरी ऑप्शन्स: 59kWh, 70kWh, 79kWh
  • फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ
  • वेलकम/गुडबाय एनिमेशन के साथ LED DRLs
  • सीक्वेंशियल फ्रंट और रियर इंडिकेटर्स
  • सेकेंड रो में एक और Type-C USB पोर्ट
  • एकॉस्टिक-लैमिनेटेड डोर ग्लास
  • मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट (केवल Three में)
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (केवल Three में)
  • ORVM रिवर्स ऑटो-डिप फंक्शन (केवल Three में)
  • एडैप्टिव सस्पेंशन (केवल FE में)
  • हेलो डैशबोर्ड के साथ ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन (केवल FE में)
  • खास वर्चुअल इंजन साउंड्स (केवल FE में)
  • कार्पेट लैम्प्स (केवल FE में)

Three+

  • बैटरी ऑप्शन्स: 70kWh, 79kWh
  • ऑटो रीजन फंक्शन
  • एनिमेशन के साथ C-शेप्ड फ्रंट LED DRLs
  • फ्रंट फॉग लैम्प्स
  • C-शेप्ड LED टेल लैम्प्स
  • रियर लाइट बार में पर्सनलाइज्ड मैसेजिंग और एनिमेशन
  • कॉर्नरिंग लैम्प्स
  • ऑटो बूस्टर लैम्प्स
  • पैसिव कीलेस एंट्री
  • फ्लश डोर हैंडल्स
  • जेस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट
  • म्यूजिक और लाइट शो फंक्शन
  • एम्बीएंट लाइटिंग
  • कार्पेट लैम्प्स
  • लेवल 2 ADAS (1 रडार, 1 कैमरा)
  • सेकेंड फ्रंट वायरलेस चार्जिंग पैड
  • पार्सल शेल्फ

Four / FE Four

  • बैटरी ऑप्शन्स: 79kWh
  • एडैप्टिव सस्पेंशन
  • नी एयरबैग (कुल 7 एयरबैग्स)
  • इंफोटेनमेंट सिस्टम में गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन
  • गेमिंंग और कराओके सूट्स
  • प्राइवेट ऑडियो फंक्शन (ऑडियो को सीधे ब्लूटूथ डिवाइस पर भेजता है)
  • डॉल्बी विजन
  • हेड-अप डिस्प्ले
  • ऑटो पार्क असिस्ट
  • केबिन एयर प्यूरिफायर
  • पैनोरमिक ग्लास रूफ में एम्बीएंट लाइटिंग एलिमेंट्स
  • लेवल 2+ ADAS (5 रडार, 1 कैमरा)
  • इंट्रूजन अलर्ट के साथ डैशकैम फंक्शन
  • पास आने और दूर जाने पर ऑटो लॉक/अनलॉक
  • वन-टच ऑटो अप/डाउन ड्राइवर विंडो
  • टच-कैपेसिटिव स्टार्ट/स्टॉप बटन (केवल FE Four में)
  • टच-कैपेसिटिव वर्चुअल इंजन साउंड बटन (केवल FE Four में)
  • हेलो डैशबोर्ड के साथ ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले (केवल FE Four में)

आपको महिंद्रा BE 6 Sporteq का कौन सा वेरिएंट खरीदना चाहिए?

BE 6 Sporteq का Three वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू और बेहतर ऑप्शन देता है. इसमें One और Two वेरिएंट्स के सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. आप तीनों बैटरी ऑप्शन्स में से अपनी पसंद चुन सकते हैं और इसमें स्पोर्टी FE वेरिएंट का ऑप्शन भी उपलब्ध है. इसके अलावा, Three वेरिएंट में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और DRLs के लिए वेलकम/गुडबाय सीक्वेंस जैसे बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >