अगर आप Jeep Meridian खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक खास एडिशन पेश किया है. Jeep India ने अपनी 85वीं सालगिरह के मौके पर Jeep Meridian 85th Anniversary Edition लॉन्च कर दिया है. इस लिमिटेड एडिशन SUV की एक्स-शोरूम कीमत ₹36.05 लाख रखी गई है. खास बात यह है कि इसकी सिर्फ 85 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी. इस स्पेशल एडिशन में नए एक्सटीरियर डिजाइन, केबिन में कुछ नए फीचर्स और AI वॉयस असिस्टेंट जैसे अपडेट दिए गए हैं. इसकी बुकिंग Jeep की डीलरशिप और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है.
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition में क्या है नया?
इस स्पेशल एडिशन को नॉर्मल Meridian से अलग दिखाने के लिए कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. SUV के फ्रंट डोर और टेलगेट पर 85th Anniversary Edition की खास बैजिंग दी गई है. इसके अलावा, व्हील सेंटर कैप पर भी नया Anniversary लोगो लगाया गया है. यह SUV Pearl White, Techno Metallic Green, Velvet Red, Grigio Magnesio और Brilliant Black जैसे पांच अट्रैक्टिव कलर्स में उपलब्ध होगी. वहीं, इसके अलॉय व्हील्स को Gloss Black फिनिश दी गई है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है.
केबिन में मिले नए फीचर्स
SUV के इंटीरियर में भी कई नए बदलाव किए गए हैं. डैशबोर्ड पर गोल्डन एक्सेंट दिया गया है, जो केबिन को प्रीमियम लुक देता है. इसके साथ Ambient Lighting भी जोड़ी गई है. ग्राहक चाहें तो 85th Anniversary AXS Package के जरिए अपनी SUV को और भी पर्सनलाइज कर सकते हैं. इस पैकेज में कार्पेट फ्लोर मैट, Anniversary डेकल किट, एक्स्ट्रा एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ के लिए इल्यूमिनेशन पैकेज जैसे एक्सेसरीज मिलते हैं.
AI वॉयस असिस्टेंट की भी एंट्री
Jeep ने इस स्पेशल एडिशन के साथ CARA AI Assistant भी दिया है. यह Stellantis का AI पर बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है, जिसे पहले भारत में Citroen Basalt में पेश किया गया था. CARA AI की मदद से ड्राइवर सिर्फ आवाज देकर नेविगेशन, मौसम की जानकारी, फोन कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और कुछ गाड़ी से जुड़े फंक्शन चला सकता है. यह 52 भाषाओं, जिनमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं, को सपोर्ट करता है. कंपनी ने CARA AI को अब Meridian के Limited (O) वेरिएंट में भी उपलब्ध करा दिया है. इस वेरिएंट की नई कीमत ₹30.45 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो पहले से ₹45,000 ज्यादा है.
इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition को कंपनी के Overland वेरिएंट पर तैयार किया गया है. इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. ग्राहक चाहें तो इसे 4x4 ड्राइव सिस्टम के साथ भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kia Syros EV के 5 वेरिएंट्स में कौन है सबसे वैल्यू फॉर मनी? खरीदने से पहले जानें
