मार्केट में आई नई Maruti Suzuki Eeco Star Edition, कम कीमत में मिलेगा स्टाइलिश पैकेज

नई Maruti Suzuki Eeco Star Edition अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश अंदाज में आई है. नए एक्सेसरी पैकेज के साथ इसमें बेहतर लुक, प्रीमियम केबिन फील और कई यूजफुल फीचर्स मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं क्या-क्या अपग्रेड हुआ है.

अगर आप Maruti Suzuki की पॉपुलर वैन Maruti Suzuki Eeco खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. कंपनी ने अब Eeco के लिए नया ‘Star Edition’ एक्सेसरी पैकेज लॉन्च किया है. इसकी कीमत 20,000 रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि इस पैकेज में कुल 18 एक्सेसरीज मिलती हैं, जिनकी अलग-अलग कीमत जोड़ें तो वैल्यू करीब 37,000 रुपये तक पहुंचती है. यानी आप लगभग 45% तक की बचत कर सकते हैं.

कितनी है Star Edition पैकेज वाले Eeco की कीमत?

नई Star Edition किट उन लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो अपनी Eeco को थोड़ा ज्यादा स्टाइलिश और अलग लुक देना चाहते हैं. यह पैकेज खास तौर पर 5-सीटर AC और CNG वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध होगा. भारत में Eeco की शुरुआती कीमत 5.21 लाख रुपये है, जबकि Star Edition पैकेज वाले 5-सीटर AC वेरिएंट की कीमत 5.54 लाख रुपये से और CNG वेरिएंट की कीमत 6.36 लाख रुपये से शुरू होती है.

Star Edition पैकेज में क्या-क्या मिलता है?

मारुति ने अपनी वैन Maruti Suzuki Eeco के लिए नया Star Edition accessory package काफी सोच-समझकर तैयार किया है. इस पैकेज में सिर्फ लुक्स बढ़ाने वाले कॉस्मेटिक अपडेट ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा बेहतर बनाने वाले कई प्रैक्टिकल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

एक्सटेरियर अपग्रेड

  • बॉडी कलर वाले बंपर, जो Metallic Glistening Grey और Metallic Brisk Blue जैसे रंगों में मिलते हैं.
  • पीछे की तरफ स्पॉइलर दिया गया है. इससे बॉक्सी डिजाइन को थोड़ा स्पोर्टी लुक मिलता है.
  • फॉग लैंप्स के साथ स्टाइलिश गार्निश, जो विजिबिलिटी बेहतर करने में मदद करते हैं.
  • बेसिक सेंटर कैप्स की जगह फुल व्हील कवर दिए गए हैं.
  • ‘Eeco’ की क्रोम बैजिंग और साइड मोल्डिंग्स ही गई हैं.
  • डोर वाइजर और पूरे सेट के साथ मड फ्लैप्स भी दिए गए हैं.

इंटीरियर अपग्रेड

केबिन के अंदर Maruti Suzuki Eeco Star Edition में नया इंटीरियर स्टाइलिंग किट और नए डिजाइन वाले सीट कवर दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Eeco Star Edition के इंजन

अगर बात करें Maruti Suzuki Eeco Star Edition के इंजन की, तो कंपनी ने इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. इस कार में वही 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 80hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

वहीं, CNG मोड में यह इंजन 70hp की पावर और 95Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट करीब 19.71km/l तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है. वहीं S-CNG वेरिएंट लगभग 26.78km/kg का शानदार माइलेज ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: Punch और Ertiga को पछाड़ Maruti की ये कार बनी नंबर 1, अप्रैल 2026 में बिकी 23,580 यूनिट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >